Ujjain : महाकाल मंदिर में लड़कियों ने बनाया डांस Video, मचा हड़कंप
उज्जैन, 17 अक्टूबर : महाकाल मंदिर में बॉलीवुड सॉन्ग पर वीडियो बनाए जाने के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां अब एक बार फिर दो अलग - अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद बवाल मच गया है, इन दोनों ही वीडियो में युवतियां बॉलीवुड गाने और डॉयलॉग पर वीडियो बनाती नजर आ रही हैं, जहां एक वीडियो में युवती मंदिर परिसर में वीडियो बना रही है, तो वहीं दूसरे वीडियो में युवती गर्भगृह में वीडियो बनाती नजर आ रही है। उधर, वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासन जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहा है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में युवतियों द्वारा बनाए गए वीडियो पर फिर बवाल मच गया है। दरअसल, यहां दो युवतियों ने महाकाल मंदिर परिसर और गर्भगृह में बनाए वीडियो के साथ बॉलीवुड सॉन्ग्स को जोड़ते हुए रील्स बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इन वीडियों पर एक नजर डालें तो इनमें एक वीडियो महाकाल मंदिर परिसर तो वहीं दूसरा वीडियो गर्भगृह में जलाभिषेक करते हुए बनाया गया है।

मामले की जांच में जुटे अधिकारी
महाकाल मंदिर में बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मंदिर के पुजारियों में नाराजगी है, जहां पुजारियों ने इस तरह के वीडियो को अपमानजनक और सनातन परंपरा के विपरीत बताते हुए युवतियों पर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी महाकाल मंदिर में बॉलीवुड सॉन्ग पर वीडियो बनाने के मामले सामने आ चुके हैं, तो वहीं अब एक बार इसी तरह का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। महाकाल मंदिर में बॉलीवुड सॉन्ग और डॉयलॉग पर वीडियो बनाने की जानकारी जैसे प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची, वैसे ही अधिकारियों ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई करने की बात कही।

लगातार सामने आ रहे मामले
प्रदेश में इन दिनों मंदिरों में वीडियो और रिल्स बनाने का सिलसिला लगातार जारी है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से इसी तरह के घटनाक्रम निकलकर सामने आ रहे हैं। इससे पहले भी लगातार इस तरह के घटनाक्रम सामने आने से बवाल मचा था, जहां अब एक बार फिर महाकाल मंदिर परिसर में युवतियों द्वारा बॉलीवुड सॉन्ग और डायलॉग पर वीडियो बनाने के बाद बवाल मच गया है, जिसके चलते अब पुजारियों और श्रद्धालुओं में आक्रोश नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications