PM MODI करेंगे महाकाल लोक का लोकार्पण, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
उज्जैन, 10 अक्टूबर : आखिराकार वो वक्त अब बेहद नजदिक है, जब पीएम नरेंद्र मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। 11 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजकर 30 मिनट पर पीएम नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर धार्मिक नगरी उज्जैन में उतरेगा, जहां से पीएम नरेंद्र मोदी महाकाल दर्शन करने के बाद सीधे महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे और फिर जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

कुछ ऐसा पीएम मोदी का कार्यक्रम
महाकाल लोक के ऐतिहासिक लोकार्पण को लेकर होने वाली सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, जहां 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण करने पीएम नरेंद्र मोदी शाम 5 बजकर 30 मिनट पर धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले महाकाल मंदिर पर पहुंचकर गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पूजन - अर्चन करेंगे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी शाम 6 बजकर 30 मिनट पर महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. लोकार्पण कार्यक्रम के बाद शाम लगभग 7 बजे पीएम नरेंद्र मोदी कार्तिक मेला ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, और जनसभा को संबोधित करेंगे।
इन मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सरकार की ओर से मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप मिनिस्टर इन वेटिंग के लिए नामांकित किया गया है, जहां इंदौर एयरपोर्ट के लिए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को, तो वहीं उज्जैन हैलीपेड के लिए मंत्री भूपेंद्र सिंह को नामांकित किया गया है। महाकाल मंदिर के लिए मंत्री उषा ठाकुर को, तो वहीं सभा स्थल के लिए मंत्री डॉ. मोहन यादव को नामांकित किया गया है।
लोकार्पण की तैयारियां पूरी
मध्यप्रदेश की धरती पर 11 अक्टूबर को इतिहास रचने जा रहा है, जहां महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संपन्न होगा। 11 अक्टूबर को होने वाले भव्य और दिव्य कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, जहां अब 11 अक्टूबर के उस दिन का इंतजार है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों से महाकाल लोक का लोकार्पण कर इसे आमजन को समर्पित करेंगे। 11 अक्टूबर को धार्मिक नगरी उज्जैन आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन करेंगे, तत्पश्चात पीएम नरेंद्र मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications