Ujjain : नए साल पर लाखों श्रद्धालु करेंगे Mahakal दर्शन, जानिए कैसी रहेगी व्यवस्था
नए साल को लेकर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने तैयारी कर ली है, जहां इस बार श्रद्धालुओं को सिर्फ 40 मिनट में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कराने की व्यवस्था तैयार की जा रही है।

नए साल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंच सकते हैं, जहां इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन व्यवस्थित तरीके से कराने का खास प्लान तैयार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस बार श्रद्धालुओं को सिर्फ 40 मिनट में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कराने की व्यवस्था तैयार की जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि, नए साल पर भी मंदिर में प्रवेश महाकाल लोक द्वार से ही दिया जाएगा। इसी के साथ नए साल पर लगभग 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने, और दर्शन पूजन करने की संभावना है, जिसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है।

कुछ ऐसी रहेगी दर्शन व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती सुबह 3 बजे की जाएगी, जिसके बाद दर्शनों का सिलसिला शुरू होगा। सुबह 3 बजे से शुरू होने वाले दर्शन का सिलसिला देर रात यानी लगभग 10:45 तक चलेगा, आमतौर पर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए 1 से 2 घंटे का समय लगता है, लेकिन नए साल पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने दर्शन के लिए व्यवस्थित प्रबंध करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद अब मंदिर समिति की माने तो 3 लेयर लाइन दर्शन के लिए लगाई जाएगी, जिसके चलते श्रद्धालु महज 40 मिनट में ही भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर सकेंगे।

रविवार होने के चलते बढ़ेगी भीड़
बताया जा रहा है कि, 31 दिसंबर को शनिवार है, तो वहीं साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को रविवार है, जिसके चलते छुट्टी होने के कारण महाकालेश्वर मंदिर में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों की माने तो इस बार दर्शन के लिए 3 लेयर लाइन लगेगी। साथ ही मोबाइल पर भी रोक लगाया गया है। ऐसे में लोग सेल्फी और फोटो के लिए नहीं रुकते हुए सीधे आगे बढ़ेंगे, जिसके चलते लगातार लाइन आगे बढ़ते रहेगी, और महज 40 मिनट में ही भक्तों को भगवान के दर्शन हो सकेंगे, जिसके चलते लगातार लाइन आगे बढ़ते रहेगी, और महज 40 मिनट में ही भक्तों को भगवान के दर्शन हो सकेंगे।

लगातार बढ़ रही भक्तों की संख्या
बता दें कि, जब से महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है, तब से ही लगातार महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। यही कारण है कि, श्रद्धालुओं को अब दर्शन करने में ज्यादा समय लग रहा है, जिसे देखते हुए नए साल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के महाकाल लोक पहुंचने और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने की संभावना है। यही कारण है कि, मंदिर प्रबंधन समिति ने पहले से ही अपनी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने का फैसला कर लिया है।
ये भी पढ़े- Video : Sonu Sood की दरियादिली, मासूम के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की व्यव्स्था करने की अपील












Click it and Unblock the Notifications