Video : Sonu Sood की दरियादिली, मासूम के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की व्यव्स्था करने की अपील
गंभीर बीमारी से बचाने के बच्चे को इलाज के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की आवश्यकता है, सोनू सूद ने सभी से बच्चे के लिए 16 करोड के इंजेक्शन की व्यवस्था करने में सहयोग देने की अपील की है.

फिल्म अभिनेता सोनू सूद समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करते नजर आते हैं। वहीं धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन करने के बाद मंदिर से बाहर निकले अभिनेता सोनू सूद को एक ऐसा बच्चा और उसके माता-पिता मिले, जिसे गंभीर बीमारी से बचाने के बच्चे को इलाज के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की आवश्यकता है, जब अभिनेता सोनू सूद को बच्चे की बीमारी और माता पिता के हालत के बारे में जानकारी मिली तो सोनू सूद ने तुरंत बच्चे के माता-पिता से मिलते हुए उनका हौसला बढ़ाया, साथ ही वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सभी से बच्चे के लिए 16 करोड के इंजेक्शन की व्यवस्था करने में सहयोग देने की अपील की है।

बच्चे के पिता का लिया नंबर
अभिनेता सोनू सूद ने बच्चे की बीमारी और बच्चे को लगने वाले इंजेक्शन की जानकारी लेते हुए, बच्चे के पिता का नंबर भी लिया है, जिसे उन्होंने अपनी संस्था के जरिए मदद करने वाले लोगों तक पहुंचाने की बात कही है। इतना ही नहीं सोनू सूद ने भी खुद व्यक्तिगत तौर पर बच्चे की मदद करने का भरोसा उसके माता-पिता को दिलाया है। वहीं अब सोनू सूद से मिले भरोसे के बाद बच्चे के माता-पिता में एक नई उम्मीद जागी है, जहां अब जल्द से जल्द बच्चे के इलाज के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की व्यवस्था होने, और उसके जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Recommended Video

सोनू सूद ने किए महाकाल दर्शन
फिल्म अभिनेता सोनू सूद धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन अर्चन किया। इस दौरान सोनू सूद ने परंपरागत वस्त्र धारण किए हुए थे। सोनू सूद को मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान के साथ भगवान महाकालेश्वर का पूजन कराया। इस दौरान सोनू सूद ने भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। वहीं सोनू सूद ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। साथ ही उन्होंने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कही। बता दें सोनू सूद सुबह इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे, जहां वे महाकाल दर्शन करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सबके लिए मांगी है खुशियां
भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि, सभी के लिए खुशियां ही मांगी है। सभी का भला हो, बहुत अच्छा लगा, विश्व कल्याण हो, और सभी स्वस्थ रहें। सभी तरक्की करें, सभी का काम धाम अच्छा हो, और मुझे इतनी शक्ति दें कि, मैं उनके लिए काम करता रहूं। धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद अब सोनू सूद अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दर्शन और पूजन के बाद मंदिर से बाहर निकलते ही सोनू सूद के साथ फैंस फोटो और सेल्फी खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़े- सभी के लिए मांगी हैं खुशियां...Sonu Sood ने Mahakal दर्शन के बाद कही दिल छूने वाली बात












Click it and Unblock the Notifications