उज्जैनः 8 साल की बच्ची के साथ स्कूल में तीन बार सीनियर छात्रों ने किया गैंगरेप

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में आठ साल की एक बच्ची के साथ स्कूल कैंपस के एक शौचालय में चार स्कूली छात्रों ने बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया। हालांकि अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी दो अन्य साथियों के साथ भी उन्हीं लड़कों ने गैंगरेप किया था, लेकिन वे शिकायत करने के लिए आगे नहीं आईं।

तीन बार लड़की के साथ हुआ गैंगरेप

तीन बार लड़की के साथ हुआ गैंगरेप

प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग का कहना है कि सीनियर लड़कों के गिरोह ने 21 जनवरी को पहली बार उसके साथ उस समय छेड़छाड़ की, जब वह स्कूल की मेन गेट की ओर जा रही थी। वे उसे वॉशरूम में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन बार गैंगरेप किया गया है। पिछली बार 9 मार्च को उसका गैंगरेप किया गया।

प्रिंसिपल से की शिकायत तो किया इनकार

प्रिंसिपल से की शिकायत तो किया इनकार

पीड़िता ने बताया कि वह डर के चलते चुप रही लेकिन दो दिन पहले उसने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद डरी हुई वो अपनी मां के साथ शिकायत करने स्कूल पहुंची। लेकिन प्रिंसिपल ने कथित तौर पर उसकी शिकायत को खारिज कर दिया, यह दावा करते हुए कि "ऐसा अपराध उनके स्कूल में कभी नहीं हो सकता"। महिला ने इसके बाद पुलिस से संपर्क किया।

छात्रों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

छात्रों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

शनिवार को सबूत एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिक और साइबर जांचकर्ताओं और अपराध शाखा अधिकारियों की एक टीम को स्कूल भेजा गया था, जिसके बाद रविवार को मामला दर्ज किया गया था। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि चारों लड़कों पर आईपीसी की धारा 376 डीबी और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+