Ujjain Lok Sabha Result: उज्जैन में खिला कमल, BJP के अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस के महेश परमार को हराया
Lok Sabha Election Result: देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश की उज्जैन लोकसभा सीट पर मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां BJP के अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस के महेश परमार को लगभग 3 लाख 75 हजार वोटों से हरा दिया है.
उज्जैन लोकसभा से BJP ने अनिल फिरोजिया को प्रत्याशी बनाया था, तो वहीं कांग्रेस ने महेश परमार को प्रत्याशी बनाया था। उज्जैन लोकसभा में BJP और कांग्रेस के बीच टक्कर का मुकाबला था, जहां अब लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला संपन्न हो चुका है।

लोकसभा के तहत उज्जैन कि सातों विधानसभाओं की मतगणना 4 जून को प्रात: 8 बजे से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि, मतगणना स्थल पर जिले की सातों विधानसभाओं की मतगणना के लिए कुल 103 टेबलें लगाई गई है। इनमें से 98 टेबलों पर EVM गणना,1 पर ईटीपीबीएस गणना तथा 4 पर पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा खंड के ईव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई है।
CCTV कैमरों से निगरानी
मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम सहित सभी विधानसभाओं खंडों के मतगणना हॉल की गतिविधियों की सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर सिंह ने बताया कि, मॉनिटरिंग के लिए कुल 48 सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए हैं। सभी विधानसभाओं खंडों की निगरानी के लिए मतगणना स्थल पर एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम बनाया गया हैं। कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि, स्ट्रांग रूम से मतगणना हाल तक ईव्हीएम सतत् कैमरे की निगरानी में रहें और कहीं पर भी ब्लाइंड स्पॉट नहीं हो यह सुनिश्चित किया जाए।
मतगणना स्थल पर ट्रैफिक व्यवस्था
उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह कवचे ने बताया कि, मतगणना के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। सभी विधानसभा खंडो के मतगणना अभिकर्ता अभिकर्ता प्रवेश पत्रों के साथ विधानसभा वार दर्शाये प्रवेश द्वारों से प्रवेश करेंगे। मीडियाकर्मी मतगणना स्थल पर इंडियन ओवरसीज बैंक एटीएम वाले गेट से प्रवेश कर रहे हैं। मतगणना स्थल पर बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा। केवल प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्त्ता, शासकीय अधिकारी कर्मचारी और मीडिया वैध प्राधिकार पत्र के साथ प्रवेश कर सकेंगे।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav Result LIVE: चुनावी दंगल किसके लिए 'मंगल'? मतगणना शुरू, कुछ देर में आएंगे रुझान












Click it and Unblock the Notifications