Ratlam news: घर में घुसा तेंदुआ 12 साल के बच्चे से हुआ आमना-सामना किसकी हुई जीत, जानिए?

मध्यप्रदेश में इन दिनों तेंदुए का मूवमेंट प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नजर आ रहा है, जहां अबकी बार रतलाम में एक तेंदुआ जंगल से भोजन की तलाश में गांव की तरफ आ गया। गांव में आए तेंदुए की जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया है, जहां सभी लोग अपने-अपने घर छोड़कर बाहर भाग गए।

इस बीच एक परिवार के 2 लोग घर छोड़कर बाहर आ गए, लेकिन एक बच्चा घर में ही रह गया, और उसी घर में तेंदुआ होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए घर के ऊपर लगे टीन खोले, और बच्चे को सकुशल बाहर निकाला। वहीं इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया।

Ujjain

कुछ ऐसा है मामला

दरअसल, रतलाम के पास स्थित एक गांव में तेंदुए का मूवमेंट होने की जानकारी वन विभाग की टीम को लगी जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू किया। बताया जाता है कि, तेंदुआ जंगल से गांव की ओर आ गया था, जहां भोजन की तलाश में तेंदुआ गांव आया था। तेंदुआ नर था और बीमार नजर आ रहा था। यही कारण था कि, वह एक घर में जाकर बैठ गया था। गांव में घुसे तेंदुए को सबसे पहले एक बाइक सवार ने देखा था, जिसके बाद तेंदुआ गांव में घुस गया। वहीं इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी, गांव में हड़कंप मच गया।

लगातार हो रहा वन्य जीवों का मूवमेंट

मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार वन्यजीवों का मूवमेंट नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वन्यजीव जंगल छोड़कर गांव की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो जंगल में भोजन की कमी हो जाने के चलते वन्यजीव अब ग्रामीण इलाकों की तरफ आगे बढ़ रहे हैं, जहां लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वन्यजीवों का मूवमेंट नजर आ रहा है। वन्यजीवों का मूवमेंट रोकने के लिए खास प्लान तैयार करने की आवश्यकता है, जहां जंगल में ही उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था हो सके ऐसा कुछ किया प्रबंध किया जाना चाहिए, बहरहाल, वन्य जीवों का मूवमेंट लगातार मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कब तक जारी रहता है, यह देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़े- Video: पेट्रोल डलवाने की बात पर भिड़ी महिलाएं, बीच बाजार में जमकर हुई मारपीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+