Video: पेट्रोल डलवाने की बात पर भिड़ी महिलाएं, बीच बाजार में जमकर हुई मारपीट
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक बार फिर महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जहां एरोड्रम थाना क्षेत्र में पेट्रोल डलवाने की बात पर महिलाएं आमने-सामने हो गई। इस दौरान दोनों ही पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों ही पक्षों को अलग-अलग कराते हुए समझाइश दी।
पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है, जहां छोटा बांगड़दा रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने की बात पर महिलाओं के दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों ही गुटों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। वहीं घटनाक्रम की सूचना मिलते ही दोनों महिलाओं के परिवार जन भी मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी गई।

कुछ ऐसा है मामला
Recommended Video

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, एरोड्रम क्षेत्र के छोटा बांगड़दा रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक महिला अपनी बेटी के साथ पेट्रोल कराने पहुंची थी, जहां पेट्रोल पंप पर मौजूद महिला कर्मचारी ने महिला और उनकी बेटी को लाइन में लगकर पेट्रोल डलवाने की बात कही, जिस पर मां और बेटी ने पेट्रोल पंप पर मौजूद महिला कर्मचारी से विवाद किया। इसके बाद महिला ने अपने अन्य परिजनों को भी पेट्रोल पंप पर बुलवा लिया, जहां परिजनों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों और पेट्रोल डलवाने आए लोगों से जमकर मारपीट की, इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। यह पूरा घटनाक्रम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें कुछ लोग पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट करते दिखाई दे रहे थे।
इस बात पर हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, एक महिला अपनी बेटी के साथ पेट्रोल डलाने पेट्रोल पंप पर आई थी, महिला और उसकी बेटी लाइन में ना लगते हुए आगे आकर पेट्रोल डालने लगी, जिस पर पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी ने मां और बेटी से लाइन में लगकर पेट्रोल लाने की बात कही। इस बात पर मां और बेटी इतनी नाराज हुई कि, उन्होंने परिजनों को फोन लगाकर बुलवा लिया, और पेट्रोल पंप कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इन लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ ही पेट्रोल डलवाने आए लोगों के साथ भी मारपीट की है।
ये भी पढ़े- Indore news: कर्ज से मुक्ति, बच्चों की पढ़ाई फ्री, इस तरह का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले पकड़ाए












Click it and Unblock the Notifications