VIRAL VIDEO: KRK ने ट्वीट कर इस शख्स को बताया 'भक्त ऑफ द ईयर', वीडियो हो रहा है वायरल

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के जरिये बीते दिन जनता से एकता के संदेश के लिए दीये, मोमबत्ती और टॉर्च जलाने की अपील की थी, जिसपर लोगों ने एकजुटता भी दिखाई थी। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने अजीब हरकतें की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मुंह से आग जलाने की कोशिश करता है, लेकिन तभी उसके साथ हादसा हो जाता है।

KRK ने ट्विटर हैंडल से शेयर किया वीडियो

KRK ने ट्विटर हैंडल से शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। कमाल आर खान द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं। कमाल आर खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "यह है भक्त ऑफ द ईयर।" वायरल हो रहे वीडियो में व्यक्ति मुंह के जरिए आग लगाने की कोशिश करता है, तभी अचानक आग उसके कुर्ते पर भी लग जाती है। इसे देखकर वहां मौजूद लोग दौड़कर शख्स की मदद के लिए आगे आते हैं।

आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल

आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल

बता दें कि यह वीडियो उज्जैन शहर का है, जहां दीप जलाने के बाद एक युवक ने आग से कलाबाजी करनी शुरू कर दी। ढाबा रोड स्थित गैबी हनुमान मंदिर के पास ज्वलनशील पदार्थ लेकर कलाबाजी कर रहा युवक जब दूसरी बार आग को मुंह के पास ले गया तो चेहरे ने आग पकड़ ली। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाई लेकिन जब तक उसका चेहरा झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस को नहीं दी गई मामले की जानकारी

पुलिस को नहीं दी गई मामले की जानकारी

पीड़ित युवक सड़क पर आकर आग से कलाबाजी करने लगा। इस दौरान पहले उसे ज्वलनशील पदार्थ मुंह में भरा। फिर मुंह से आग निकालने की कलाबाजी दिखाने लगा। इसी दौरान उसका चेहरा आग की लपटों में आ गया। घटना देख लोगों में हड़कंप मच गया। रहवासियों ने पानी डालकर उसे बचाया। मामले की जानकारी पुलिस अथवा अस्पताल तक नहीं पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+