Ujjain: काल भैरव ग्रहण करते हैं मदिरा प्रसाद, मंदिर में बढ़ती भीड़ को देख कलेक्टर ने जाना व्यवस्था का हाल
उज्जैन में जिले के सुप्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मंगलवार सुबह मंदिर का निरीक्षण किया।
कलेक्टर एसपी ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के आगमन निर्गमन, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने स्मार्ट सिटी को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के प्रवेश मार्ग के आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित समतलीकरण किया जाए। लेवलिंग का काम तेजी से पूर्ण कराया जाएं। श्रद्धालु के चलने के लिए मैट बिछाई जाए और वर्षा को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ टेंट भी लगाएं। मंदिर में पर्याप्त रोशनी के लिए नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं। मंदिर परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक बैरिकेडिंग कराई जाए।
इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कालभैरव मंदिर के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान का भी अवलोकन किया। जिसमें वर्तमान में प्रगतिरत 5 करोड़ की लागत से शेड रेलिंग एवं अन्य कार्य की जानकारी ली। साथ ही सिंहस्थ 2028 की दृष्टिगत 50 करोड़ की लागत से प्रस्तावित मंदिर का कायाकल्प, मंदिर दर्शन के लिए रूट डायवर्सन, घाट निर्माण, पार्किंग, फूड प्लाजा, दर्शन व्यवस्था, पेयजल आदि कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम एल एन गर्ग, अधीक्षण यंत्री स्मार्ट सिटी नीरज पांडे,उपायुक्त नगर निगम कृतिका भीमावत, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, तहसीलदार आर एस पाटीदार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उज्जैन में श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकाल की सवारियां निकाली जायेंगी। श्रावण मास की प्रथम सवारी 22 जुलाई को निकाली जायेगी। भादौ मास में भगवान महाकाल की अन्तिम शाही सवारी 2 सितम्बर को निकाली जायेगी। श्रावण मास में पांच सवारी एवं भादौ मास में दो सवारी निकलेगी। कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल के सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई।
ये भी पढ़े- Ujjain News: सावन में बदलेगी महाकाल की दर्शन व्यवस्था, भस्म आरती में होगा ये बदलाव












Click it and Unblock the Notifications