Janhvi Kapoor ने किए महाकाल दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक बोनी कपूर और प्रसिद्ध दिवंगत फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जानवी कपूर ने बाबा महाकाल मंदिर पहुंचकर प्रातः होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिया। फ़िल्म अभिनेत्री सुश्री जान्हवी कपूर (दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की पुत्री), फ़िल्म निर्देशक अरूण ( एटली) प्रातः श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए।
भस्म आरती में नंदीहाल से बैठकर जानवी कपूर और फिल्म निदेशक अरुण ने बाबा की पूरी भस्म आरती को देखा और दर्शनों का लाभ लिया। जानवी कपूर ने बाबा महाकाल का नाम किया और जय श्री महाकाल कहा।

बता दें की राजाधिराज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बॉलीवुड और क्रिकेट प्रेमी सहित राजनेताओं का उज्जैन आना-जाना लगा रहता है। पिछले दिनों ही बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने बेटे यशवर्धन के साथ पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। बता दे की महाकाल मंदिर में कुछ समय पहले ही रिलीज हुई फिल्म ओ माय गॉड 2 की शूटिंग भी की गई थी, जिसमें बाबा के नंदीहाल सहित गर्भ गृह से बाबा के दर्शन दर्शकों को करवाए गए थे ।
देश के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज सहित बड़े-बड़े राजनेता, क्रिकेट प्रेमी महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहते हैं। वहीं कुछ समय पहले प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर के साथ बाबा महाकाल के दर्शन को आई थी, और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया था।
बीते समय में बॉलीवुड के यह सितारे महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए आ चुके हैं। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, परिणीति चोपड़ा, सारा अली खान, महेश मिश्रा, जयाप्रदा, अमृता सिंह सहित कहीं फिल्म कलाकारों ने बाबा के दर्शनों का लाभ लिया है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कथावाचक जया किशोरी ने किए महाकाल दर्शन, मंदिर की व्यवस्था को लेकर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications