Ujjain news: कथावाचक जया किशोरी ने किए महाकाल दर्शन, मंदिर की व्यवस्था को लेकर कही ये बात

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

देश की प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी इन दिनों उज्जैन शहर में श्रीमद् भागवत कथा कर रही हैं, जहां पर वह प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुना रही हैं। इस बीच शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह होने वाली भस्मारती के दर्शन करने पहुंची जहां वे भस्म आरती के दौरान प्रभु भक्ति में लीन दिखाई दी।

वे पूरी भस्म आरती में शामिल रही जहां उन्होंने भगवान के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। भस्म आरती के बाद उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन व दर्शन भी किए।

Ujjain

जया किशोरी ने कही ये बात

धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आई कथा वाचक जया किशोरी ने कहा की, मैं भस्म आरती में शामिल हुई थी। मंदिर में बड़ी अच्छी व्यवस्था है, जिसके लिए मंदिर समिति को धन्यवाद। इस आरती में शामिल होकर मैंने स्वयं को बाबा महाकाल के करीब पाया। यह बात आध्यात्मिक प्रवक्ता और प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के बाद मीडिया से कही। बता दें की प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी इन दिनों उज्जैन शहर में श्रीमद् भागवत कथा कर रही हैं, जहां पर वह प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुना रही हैं।

लगातार जारी है श्रद्धालुओं का आगमन

इन दिनों महाकाल मंदिर में लगातार वीआईपी दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी है, जहां वीआईपी दर्शनार्थी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन पा रहे हैं। इधर, आम श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। महाकाल लोक बनने के बाद से महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है, जहां लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली जा रही है।

ये भी पढ़े- Ujjain news: हरिहर मिलन की तैयारी पूरी, अबकी बार ये गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+