MP के इस शहर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा
मध्यप्रदेश के उज्जैन में नव निर्मित बहुउद्देशीय इनडोर खेल परिसर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। इसी के साथ उन्होंने दीपोत्सव की सभी को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। विभिन्न अंतराष्ट्रीय खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने मेडल जीते है। खिलाड़ियों की डाइट, ट्रेनिंग,शिक्षा एवं खेलो में वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास से नई खेल संस्कृति का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन में परस्पर विश्वास,आत्मविश्वास और पुरुषार्थ जागृत होता है।

प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने खेल को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत का लक्ष्य बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की, मध्य प्रदेश ने नई शिक्षा नीति लागू कर स्पोर्ट्स को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। राज्य में अब स्पोर्ट्स टीचर्स व खिलाड़ियों के कोचेस को भी शिक्षकों के समान मौका दिया जाएगा।
उन्होंने कहा की, उज्जैन में जिम्नास्टिक, एथलेटिक, बास्केटबॉल,मलखंभ आदि खेलों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। देश में आज मलखंभ खेल की बात आती है तो उसमें उज्जैन का नाम सर्व प्रथम आता है। उज्जैन में मलखंभ और जिम्नास्टिक अकादमी भी संचालित की जा रही है। उक्त खेल परिसरों के साथ मुझे उम्मीद है कि इस खेल परिसर से मालवा क्षेत्र के युवा खिलाडी अपने खेल कौशल का पूर्ण क्षमता के साथ सदुपयोग कर अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेगें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की, प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी में लगातार मेडल जीते हैं। राज्य के हॉकी खिलाड़ी विकास भी पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं ,उन्होंने इस उपलब्धि से प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हॉकी व ध्यानचंद स्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने शीघ्र ही उज्जैन में एस्ट्रो टर्फ युक्त स्टेडियम की सुविधा प्रदान करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि क्षीरसागर स्टेडियम को भी शीघ्र ही बहुउद्देशीय परिसर बनाया जाएगा।इसी के साथ उन्होंने जिले को सौगात देते हुए कहा कि, विक्रम विश्वविद्यालय के मैदान पर शीघ्र ही विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है की, मुख्यमंत्री डॉ यादव की दूरदर्शिता व खेलों के प्रति रुझान का ही परिणाम है कि, जिले में बहुउद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण हो रहा है।जिले में खेल विभाग का यह दूसरा वृहद खेल परिसर हैं। विभाग का पहला खेल परिसर, महानंदा खेल परिसर है, जिसमें इनडोर-आउटडोर खेल की सुविधा व स्वीमिंगपूल उपलब्ध है।
ये भी पढ़े- Indore महापौर का दुबई दौरा, ब्रिक्स सम्मेलन में कही दिल की बात, दुनिया का भरोसा जीता












Click it and Unblock the Notifications