Indore महापौर का दुबई दौरा, ब्रिक्स सम्मेलन में कही दिल की बात, दुनिया का भरोसा जीता

Indore News: दुबई में आयोजित ब्रिक्स+कार्य बैठक में ब्रिक्स+शहरों और नगर पालिकाओं के संघ के सह-अध्यक्ष के रूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर और भारत का प्रतिनिधित्व किया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, ब्रिक्स देशों के भीतर भाषाई विविधता के महत्व पर जोर देते हुए ब्रिक्स चार्टर के वर्किंग एजेंडा में हिंदी भाषा को जोड़ने के पक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए, हिंदी भाषा को ब्रिक्स एजेंडा में जोड़ने का यह प्रस्ताव "वसुधैव कुटुंबकम" के दर्शन के अनुरूप है, साथ ही सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।

Indore

महापौर ने कही दिल की बात

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के साथ हमारे देश में जो परिवर्तन दृष्टिगत हुआ है, उसका वर्णन करते हुए विश्व के समस्त शहरों के विकास में एकात्मक मानववाद (इंटीग्रल ह्यूमैनिज्म) को ध्यान में रखा जाए तथा इसी आधार पर शहर एक दूसरे से अपने यहाँ किए जा रहे विकास मॉडल को साझा करें, के विषय में अपने विचार साझा किए। साथ ही ब्रिक्स+कार्य बैठक में सम्मिलित समस्त गणमान्यजनों को भारतभूमि तथा माँ अहिल्या की नगरी इंदौर में आने हेतु सादर आमंत्रित भी किया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार अलग-अलग देश में आयोजित होने वाली बैठकों में इंदौर और साथ ही साथ मध्य प्रदेश और देश का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां वे लगातार अपने कर्मठ अंदाज से लोगों का दिल भी जीत रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने नवाचारों के दम पर इंदौर को नई ऊंचाइयां छूने के लिए आगे बढ़ा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि, लगातार इंदौर शहर में अलग-अलग नवाचार किए जा रहे हैं। वहीं नवाचारों के दम पर इंदौर देश और दुनिया में नहीं पहचान कायम करने में सफलता हासिल कर रहा है।

ये भी पढ़े- 'महाराष्ट्र में होगा चमत्कार...', विधानसभा चुनाव पर कैलाश विजयवर्गीय के कही बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+