आगामी विधानसभा चुनाव से पहले BJP कार्यकर्ता आदिवासियों को बताएंगे कमल के फूल वाली पार्टी दे रही है सुविधा
आदिवासी बहुल इलाके में वोटर को साधने के लिए बीजेपी सरकार शिवराज सरकार और मोदी सरकार के आदिवासी योजनाओं का प्रचार करेगी। इन इलाकों में हर आदिवासी की जुबान पर बीजेपी का नाम और निशान लाने की कवायद पर काम किया जाएगा।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दीपावली के बाद बीजेपी अब पार्टी कार्यकर्ताओं को फिर सक्रिय करने में जुट गई है। इसमें पार्टी का सबसे अधिक फोकस उन 103 विधानसभा क्षेत्र पर है। यहां पिछले चुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना था। इसमें अधिकांश क्षेत्र आदिवासी बहुल इलाके के हैं जहां वोटर को साधने के लिए बीजेपी सरकार शिवराज सरकार और मोदी सरकार के आदिवासी योजनाओं का प्रचार करेगी। इन इलाकों में हर आदिवासी की जुबान पर बीजेपी का नाम और निशान लाने की कवायद पर काम किया जाएगा।

आदिवासियों को भाजपा कार्यकर्ता बताएंगे अपना निशान
आदिवासियों का जीवन स्तर उठाने के लिए 3 साल से कार्य योजना बनाकर काम करें भाजपा नेताओं के समक्ष यह खुलासा हुआ कि दूरस्थ अविकसित क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी या तो जानते हैं कि उन्हें राशन और मकान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जला रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि मोदी की पार्टी भाजपा का चिन्ह क्या है? इसलिए अब भाजपा ऐसे क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए दूरस्थ इलाकों में रहने वाले आदिवासियों को पार्टी का चिन्ह बताने का काम भी करेगी।

पार्टी के चुनाव चिन्ह से दूर गांवों के आदिवासी अनजान
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी शनिवार को झाबुआ पहुंचे थे यहां कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के दौरान यह चर्चा सामने आई कि दूरस्थ इलाकों के गांव में पार्टी के चुनाव चिन्ह से लोग अनजान है। इसकी पुष्टि पार्टी की बैठक में मौजूद कई नेताओं ने की इसके बाद संगठन ने तय किया कि जिलों में काम कर रहे मोर्चा प्रकोष्ठ और संगठन के पदाधिकारी दूरस्थ गांव में पहुंचेंगे और पार्टी के द्वारा के 22 बिंदु की जानकारी पर काम करेंगे।

बीजेपी कार्यकर्ता आदिवासियों को कमल के बटन का निशान करवाएंगे याद
आदिवासी महिला पुरुषों को केंद्र और राज्य सरकार की उन योजनाओं को खासतौर पर बताया जाएगा जिसका लाभ ले रहे हैं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदिवासी विधानसभा क्षेत्र में संपर्क के दौरान यह भी बताना है कि यह सुविधा देने वाले पीएम मोदी की पार्टी भाजपा है और उसका निशान कमल का फूल है। इन्हें यह जानकारी बार बार मुलाकात कर देना है ताकि वे चुनाव के समय किसी के बहकावे में ना आएं। इस काम में सबसे अधिक भूमिका मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की रहेगी। इसलिए मंडल और बूथ स्तर पर मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उज्जैन में पदाधिकारियों के साथ बीडी शर्मा ने की बैठक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा रविवार को उज्जैन में थे। बीडी शर्मा ने यहां वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात के बाद उज्जैन ग्रामीण के वार्ड 58 स्थित बूथ केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुनी। इसके बाद उन्होंने दीपावली मिलन और उज्जैन ग्रामीण के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में शिरकत भी की। जिसके बाद में वापस भोपाल रवाना हो गए।

कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने का डाॅ मुखर्जी का सपना : VD शर्मा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा दल बना है तो उसके पीछे डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल जैसे पार्टी नेताओं का बलिदान है। डाॅ मुखर्जी और पंडित दीनदयाल ने विपरीत परिस्थितियों में इस संगठन को खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नेहरू सरकार में उद्योग मंत्री रहे श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने तत्कालीन केंद्र सरकार की एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की नीति का विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जनसंघ की स्थापना की। डाॅ मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने के लिए न सिर्फ आंदोलन चलाया, बल्कि अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने का डाॅ मुखर्जी का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पूरा किया है।
ये भी पढ़ें : MP News : झाबुआ में ST सीटों पर प्रभाव जमाने BJP ने बनाई रणनीति, VD शर्मा भी हुए शामिल












Click it and Unblock the Notifications