Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP में होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती, CM मोहन यादव ने दिए खास संकेत

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के संचालनालय के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने उज्जैन में निरीक्षक सहित सभी पदों के साथ दो नए थाने की तथा महाकाल महालोक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 400 होमगार्ड जवानों के नवीन पद स्वीकृत करने घोषणाएं की। यह नवीन थाने महाकाल लोक एवं इंदौर तपोभूमि रोड पर स्थापित किए जायेंगे। यह घोषणा इसी वर्ष से लागू होगी।

Ujjain

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि अब बाबा महाकाल की नगरी से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय संचालित होगा। उस गौरव में वृद्धि करने के लिए आज का दिन इतिहास का एक नया अध्याय लिखेगा। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन ने एक अद्भुत प्रकार का शहर के होने का गौरव प्राप्त किया है। कई कल्पों से उज्जयिनी की एक अलग पहचान पूरी दुनिया में रही है। काल के प्रभाव में समय बदलता है। लेकिन हर काल हर युग हर कल्प हर समय हर अवस्था में इसी नगरी का अस्तित्व मिलता है, यह हमारी प्यारी नगरी अवंतिका है जिसका हर युग में हर समय अपना अस्तित्व को बनाए रखा। इसकी प्रसिद्ध होती रही।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की, प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद तो कि उज्जैन में और चार चांद लग गए हैं। बाबा महाकाल के महालोक के लोकापर्ण के बाद उज्जैन दुनिया के लिए एक अलग आकर्षण प्रदान करने वाला शहर बन गया हैं। हम सब जानते हैं कि इसी सिलसिले में कई सारे विकास के काम ,कई जनहित के कार्यक्रम चालू हुएं है। विकास के क्रम में हम सम्राट विक्रमादित्य को भी जोड़ कर देखें तो यहां रिसर्च सेंटर और कई कार्यक्रम उनके नाम से यहां से शुरू किए गए हैं। भारत केबड़े बडे राज्यों में विक्रमादित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। जैसे भोपाल राजधानी बनीं, हर नगर को कोई न कोई मान मिला, उसमें से उज्जैन को विक्रम विश्वविद्यालय मिला। इंदौर को हाईकोर्ट मिली, ग्वालियर को राजस्व का मुख्य कार्यालय मिला। इसी प्रकार से जबलपुर में हाईकोर्ट की मुख्य ब्रांच मिली। लेकिन इन सब से उज्जैन कुछ पिछड़ा लग रहा था।

ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल सवारी पर मुस्लिम भक्तों ने बरसाए फूल, CM मोहन यादव ने दिया ऐसा रिएक्शन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+