Ujjain news: बॉयफ्रेंड के साथ अफेयर के बाद हुई बेटी को ट्रेन में छोड़ा, गिरफ्तार
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
मध्यप्रदेश के उज्जैन में 2 दिन पूर्व कोई अज्ञात महिला नर्मदा एक्सप्रेस में एक नवजात बालिका को छोड़कर लापता हो गई थी, जिसका सीसीटीवी सामने आया था, जिसमें महिला बच्ची को गोद में ले जाती हुई दिखाई दे रही है।
जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी निकाली तो सामने आया कि महिला के साथ एक युवक भी साथ था जो महिला से कुछ दूरी पर उसके साथ था।

कुछ ऐसा है मामला
जीआरपी थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, निर्दई मां-बाप इंदौर के कुशवाहा, नगर बाणगंगा में रहते हैं, और दोनों का अफेयर भी सामने आया है, जिसके चलते महिला प्रेग्नेंट हुई व बच्ची के जन्म से एक माह पूर्व ही दोनों ने शादी की है। थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार युवक सागर का और महिला बीना की रहने वाली बताई जा रही है, वहीं दोनों किसी कार्यक्रम में मिले थे इसके बाद से ही दोनों में अफेयर शुरू हुआ। अफेयर के चलते महिला प्रेग्नेंट हुई और शादी के एक माह बाद ही बच्ची को जन्म दिया। जिसे लेकर युवक का कहना था कि वह बच्ची का भरण पोषण नहीं कर सकता। युवक ने लड़की के ऊपर दबाव बनाया कि, इस बच्ची को छोड़ दे नहीं तो वह बच्ची और महिला दोनों को ट्रेन के आगे फेंक देगा, जिससे घबराहट में महिला ने यह कदम उठाया।
पूरा समय महिला के साथ रहा युवक
युवक अपनी बाइक से महिला और बच्ची को लेकर इंदौर स्टेशन पहुंचा था व स्टेशन पर बाइक खड़ी करने के बाद दोनों नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर चढ़ गए, हालांकि दोनों ने ट्रेन में दूरी बना रखी थी। ट्रेन के उज्जैन पहुंचने पर महिला ने बच्ची को ट्रेन की बर्थ पर ही छोड़ दिया और स्टेशन के बाहर आ गई। युवक और महिला ई-रिक्शा से नानाखेड़ा बस स्टैंड पहुंचे, और बस में बैठकर इंदौर आ गए। जीआरपी पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाकर 317 में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कलयुगी मां का कारनामा, 15 दिन की मासूम को ट्रेन में छोड़ हुई फरार












Click it and Unblock the Notifications