Flashback 2022 : Mahakal lok का हुआ ऐतिहासिक लोकार्पण, MP में यहीं से हुई 5G की शुरूआत

साल 2022 में महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया, साथ ही इसी साल एमपी में सबसे पहले महाकाल लोक से ही 5G सेवा का शुभारंभ किया गया.

ujjain

साल 2022 प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण रहा है, जहां महाकाल लोक के लोकार्पण के साथ ही उज्जैन को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान मिली तो वहीं मध्य प्रदेश में सबसे पहले यह 5G की सेवा भी यहीं से शुरू की गई, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में सबसे पहले 5G सेवा का शुभारंभ महाकाल लोक से किया है। साल 2022 की बात करें तो इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उज्जैन आकर महाकाल लोक का लोकार्पण किया तो वहीं उन्होंने अलग तरह का संदेश भी देशभर में देने की कोशिश की है। उधर, महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद साल 2022 में महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए इतिहासिक भीड़ देखी गई।

महाकाल लोक का हुआ लोकार्पण

महाकाल लोक का हुआ लोकार्पण

मध्य प्रदेश के लिए साल 2022 ऐतिहासिक रहा, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया था। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण भी किया था। महाकाल के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया था। सभा में बड़ी संख्या में आम जन नजर आ रहे थे। साथ ही जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे थे।

5G सेवा का हुआ शुभारंभ

5G सेवा का हुआ शुभारंभ

मध्य प्रदेश में सबसे पहले 5G सेवा का शुभारंभ महाकाल लोक से ही किया गया है, जहां प्रदेश के मुखिया यानी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर महाकाल लोक में 5G सेवा का शुभारंभ किया था। वहीं अब इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 5G सेवा का शुभारंभ किया जाना है, जिसे लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। महाकाल लोक में शुरू हुई 5G सेवा के चलते श्रद्धालुओं भी इस सेवा का लाभ उठा पा रहे हैं। उधर, महाकाल लोक में 5G सेवा शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं में भी इसके उपयोग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

महाकाल को भेंट किया अमेरिकी डायमंड का मुकुट

महाकाल को भेंट किया अमेरिकी डायमंड का मुकुट

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यही कारण है कि, यहां अलग-अलग राज्यों के साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों से भी भक्त भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन के साथ ही भक्त यहां पर अलग-अलग तरह का चढ़ावा भी भगवान महाकाल को चढ़ाते हैं, हाल ही में गुजरात के एक ऐसे ही भक्त ने भगवान महाकाल को अमेरिकी डायमंड का बेहद ही खूबसूरत मुकुट अर्पित किया है, जहां अब यह मुकुट चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े- Flashback 2022 : Indore में नगर निगम और पंचायत चुनाव ने बदली सियासत की हवा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+