Flashback 2022 : Indore में नगर निगम और पंचायत चुनाव ने बदली सियासत की हवा
साल 2022 में कई बड़े सियासी घटनाक्रम घटित हुए, जिनमें एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम पंचायत और नगर निगम के वो चुनाव रहे हैं, जिनमें बीजेपी ने एक बार फिर बाजी मारने में सफलता हासिल की है.

सियासत के लिहाज से साल 2022 बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है, जहां इस साल प्रदेश भर में पंचायत और नगर निगम के चुनाव संपन्न हुए हैं। इन्हीं चुनाव में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी पंचायत और नगर निगम के चुनाव संपन्न हुए थे, जहां इन दोनों ही चुनाव में बीजेपी ने अपना अच्छा खासा दमखम दिखाया था। वहीं अबकी बार कांग्रेस का भी अच्छा खासा दम पंचायत और नगर निगम के चुनाव में यह देखने मिला है। यही कारण है कि, इन दोनों ही चुनाव के आधार पर अब विधानसभा 2023 के चुनाव का आकलन किया जाने लगा है। मध्यप्रदेश में साल 2023 के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जहां इन चुनावों के लिए भी तैयारियां तेज हो गई हैं। बहरहाल, अब देखना होगा की 2023 में आखिर कौन बाजी मारता है.

जनपद पंचायत में लहराया परचम
जिले की चारों जनपद पंचायत में अपने अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसी के साथ अब जिले की इंदौर, महू, सांवेर और देपालपुर जनपद कांग्रेस मुक्त हो गई है। वहीं इन चारों जनपदों पर जीत हासिल करने के बाद बीजेपी के खेमे में उत्साह नजर आ रहा है। जिले में बीजेपी अपना विजय रथ तेजी से आगे बढ़ाती चली जा रही है, जहां बीजेपी ने इतिहास कायम करते हुए इंदौर और महू जनपद पर कब्जा जमाया था, तो वहीं बीजेपी ने सांवेर और देपालपुर में भी अपना जनपद अध्यक्ष बनवाने में सफलता हासिल की है। वहीं इसके बाद अब इंदौर जिले की चारों ही जनपद पंचायतों में बीजेपी का परचम लहरा रहा है।

नगर निगम में रचा इतिहास
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अपनी नई निगम सरकार मिल गई है, जहां बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव महापौर बने हैं, तो वहीं इस बार भी नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। इस बार इंदौर की नई निगम सरकार में कई युवा पार्षद भी अपने-अपने वार्डों की कमान संभाल रहे हैं, जहां इन युवाओं पर वार्ड की जनता ने भी भरोसा जताया है, जिस तरह शहर को एक युवा महापौर पुष्यमित्र भार्गव के रूप में मिला है, तो वहीं अलग-अलग वार्डों में भी युवाओं ने अपना अच्छा खासा दम दिखाया है। यही कारण रहा कि, अबकी बार नई निगम सरकार में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों से कई युवा चेहरे अपने वार्ड के विकास को रफ्तार देने के लिए अपने वार्ड की आवाज नगर निगम में बुलंद कर रहे हैं।

साल 2023 की तैयारियां शुरू
पंचायत चुनाव के लिहाज से अभी बात इंदौर संभाग की जाए तो यहां भी बीजेपी ने अपना अच्छा खासा दमखम दिखाया है तो वहीं कांग्रेस भी अपना अच्छा खासा दम दिखाने में कामयाब नजर आई है। बहरहाल, पंचायत और नगर निगम चुनाव के बाद अब साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस में से कौन बाजी मारता है यह देखने वाली बात होगी। यदि बात की जाए तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
ये भी पढ़े- Weather update : दिसंबर में भी गर्मी का अहसास, जानिए क्यों बदल रहा मौसम का मिजाज?












Click it and Unblock the Notifications