Ujjain news: होटल में लगी भीषण आग, रेस्क्यू में 50 से ज्यादा लोगों की बचाई गई जान

उज्जैन में एक होटल में आग लगने का घटनाक्रम सामने आया। रेस्क्यू अभियान में 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ujjain

Recommended Video

      उज्जैन: होटल में लगी आग, यात्रियों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

      Fire in ujjain: धार्मिक नगरी उज्जैन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक होटल में आग लगने का घटनाक्रम सामने आया। बताया जा रहा है कि, उज्जैन में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 3 बजे यह आग लगी, और होटल के अंदर लगभग 60 से 70 लोग ठहरे हुए थे। यह सभी लोग भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। जानकारी के मुताबिक देर रात चले रेस्क्यू अभियान में 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

      कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम

      घटनाक्रम देर रात घटित हुआ, जहां रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल चंद्रगुप्त में आग लग गई है। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, और आग पर काबू पाया, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त होटल में लगभग 60 से 70 लोग मौजूद थे, जहां इन सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि, सभी लोग महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे, और होटल में रुके थे। इस दौरान देर रात होटल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके चलते होटल में लगी आग का धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था

      लोगों ने इस तरह बचाई जान

      उज्जैन स्थित होटल चंद्रगुप्त में आग लगने की सूचना जैसे ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम को पहुंच मिली वैसे ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, और रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान होटल में मौजूद लोग अलग-अलग तरीकों से अपनी जान बचाते नजर आ रहे थे, लगभग 2 घंटे तक चलेंगे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के दौरान होटल में मौजूद लोग और होटल कर्मी आसपास की छतों पर कूद गए, जहां से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

      ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: मिशन मालवा पर दिग्विजय सिंह, उज्जैन में कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+