उज्जैन के पाटीदार हॉस्पिटल में भीषण आग, 80 मरीजों को शिफ्ट किया, 4 झुलसे

उज्‍जैन। मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन में आज फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना म‍िलते ही दमकल और पुलिस-प्रशासन के अधि‍कारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि मरीजों में कई कोरोना संक्रमित भी थे। आग से चार मरीजों के झुलसने की भी खबर है। चारों को पास के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती किया गया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाा जा सका। आग से अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड के बेड सहित अन्य सामान जल गया है।

Fire broke out at patidar hospital in Ujjain

सीएम शि‍वराज सिंह चौहान ने कहा- स्थिति नियंत्रण में है

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शि‍वराज सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी, 'आज पाटीदार हॉस्पिटल, फ्रीगंज, उज्जैन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 80 मरीज अस्पताल में फंसे थे, सबको आधे घंटे के अंदर रेस्क्यू किया गया है। 4 लोगों के झुलसने की खबर है। घायलों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। पूरा प्रशासन मौके पर है, स्थिति नियंत्रण में है।'

बड़ा हादसा होने से टला

बता दें, हॉस्‍पिटल में जिस वक्त आग लगी, उस समय 350 लोग वहां मौजूद थे। दमकलकर्मियों के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा होने से टल गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ि‍यां लगाई गई थीं। मरीजों को शिफ्ट करने के लिए 30 एंबुलेंस लगा दी गई थीं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग आईसीयू वार्ड के पास जगह पर शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को सुरक्षित अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। आईसीयू के दो वार्डों में भर्ती 30 मरीजों को आरडी गार्डी भेजा गया है। इसके अलावा आग में झुलसे चार मरीजों का इलाज भी जारी है। ये मरीज भी खतरे से बाहर हैं। उन्‍होंने कहा कि भविष्य में किसी अस्पताल में इस तरह की घटना न हो इसके लिए कदम उठाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+