Ujjain news: पत्नी और दो बच्चों के साथ युवक ने मौत को लगाया गले, जांच में जुटी पुलिस

उज्जैन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के जानकीनगर में परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया। मामला सामने आते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मकान में पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले हैं। उधर, घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन भी घटना स्थल पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक जानकीनगर में रहने वाले मनोज के घर दोपहर को कुछ परिचित मिलने के लिए पहुंचे थे, जहां परिजनों के काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए, और अंदर जाकर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। कमरे में उसकी पत्नी के साथ ही 10 वर्षीय पुत्र और 6 वर्षीय पुत्री का शव भी पड़ा हुआ था।

Ujjain

कुछ ऐसा है मामला

घटनाक्रम की जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी जहां जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी और बीएसपी पुलिस के आला अधिकारी के साथ थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे। जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो देवास से उज्जैन पहुंचेगी, उसके बाद ही पूरा घटनाक्रम सामने आ पाएगा। प्रथमदृष्ट्या मामला सामूहिक आत्महत्या का सामने आ रहा है। उधर, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस से मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि, आखिर परिवार ने इस तरह का कदम क्यों उठाया।

जांच में जुटी पुलिस

प्रदेश में इससे पहले भी लगातार परिवार के आत्महत्या करने के मामले सामने आ चुके हैं, तो वहीं अबकी बार उज्जैन से इस तरह का मामला निकलकर सामने आया है। इधर, इस पूरे घटनाक्रम की जैसे-जैसे लोगों को सूचना लगते गई, वैसे-वैसे लोगों की भीड़ घटनास्थल के आसपास एकत्रित होने लगी। वहीं इस घटनाक्रम के बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतकों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़े- MP news: शादी शुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाने के बाद किया दुष्कर्म, आरोपी बोला- मैं यूज करके छोड़ देता हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+