Love affair: बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रही थी दो बच्चों की मां, शादी का दबाव बनाने पर मिली सजा

उज्जैन से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकल कर सामने आया है क्या अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही शादीशुदा महिला पर प्रेमी ने चाकू से वार कर दिया गनीमत रही कि चाकू महिला के गले में नहीं लगते हुए शरीर के दूसरे हिस्से पर जा लगा जिससे महिला की जान बच गई वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि, महिला पिछले कई दिनों से अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, जहां पत्नी के प्रेम संबंध दूसरे लड़के से होने के कारण पति ने उसे छोड़ दिया था। महिला के 2 बच्चे भी हैं, जो महिला के साथ ही रह रहे थे। वहीं महिला लगातार अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जहां महिला का प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं था। इसी से परेशान होकर उसने महिला पर वार कर दिए।

Ujjain

कुछ ऐसा है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक महिला दूसरे शहर से उज्जैन आकर रह रही थी, जहां महिला और उसका पति और दो बच्चे भी महिला के साथ थे। वहीं महिला जिस कॉलोनी में रहती थी, उस कॉलोनी में रहने वाली दूसरे समुदाय के लड़के के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए, जिसका पता लगने पर पति महिला और दोनों बच्चों को छोड़कर चला गया था। वहीं इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ प्रेमी के घर रहने चली गई, जहां महिला का प्रेमी और महिला अलग घर में रहती थी। वहीं लगातार महिला अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर प्रेमी ने महिला पर चाकू से वार कर दिया।

पुलिस को आरोपी की तलाश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, महिला फिलहाल खतरे से बाहर है, जहां महिला का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला के पड़ोसियों ने बताया कि, महिला और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी युवक ने महिला पर हमला बोल दिया। वहीं महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। उधर, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़े- Love affair: गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा, बॉयफ्रेंड को मारा चाकू दोस्त को जा लगा, मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+