Love affair: गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा, बॉयफ्रेंड को मारा चाकू दोस्त को जा लगा, मौत

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक लड़की ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी के दोस्त की हत्या कर दी। वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है, जब किसी बात को लेकर छात्रा और उसके पूर्व प्रेमी के बीच विवाद हुआ, जहां छात्रा ने प्रेमी को चाकू दिखाकर धमकाना चाहा तो चाकू जाकर पूर्व प्रेमी के दोस्त को लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई है।

इधर, घटनाक्रम की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मंगलवार की रात एक युवती और कुछ लोगों का राह चलते विवाद हुआ था, जहां इसके बाद युवती ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि, जिस युवक पर हमला किया गया था, उसका दोस्त युवती का पूर्व प्रेमी रहा है, जहां इसी के चलते दोनों के बीच विवाद सामने आया था। विवाद के बाद से ही छात्रा अपने प्रेमी से बदला लेना चाहती थी, जहां मौका देखकर उसने सुनसान रास्ते पर युवक और उसके दोस्तों को रुकवाया। प्रेमी से बातचीत करते वक्त युवती ने चाकू खोल दिया, यह चाकू जाकर प्रेमी के दोस्त को लग गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस कारण बची युवक की जान

जानकारी के मुताबिक युवती के प्रेमी के साथ कार में और भी युवक सवार थे, जहां एक को चाकू लगने पर उसकी मौत हो गई तो वहीं दूसरा युवक कार के शीशे बंद होने के कारण बच गया। वहीं इस घटनाक्रम के बाद जैसे-तैसे सभी युवक घटनास्थल से रवाना हुए, जहां घायल छात्र को उसके दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।

ये भी पढ़े- Mahakal सवारी में भक्तों से मारपीट करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, Viral video के आधार पर कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+