Ujjain: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने चली चाल, पति का कर दिया हाल-बेहाल
मध्य प्रदेश के उज्जैन में कुछ वक्त पहले युवक की मौत का मामला सामने आया था, जहां युवक को चाकू मार कर मौत की घाट उतारा गया था। वहीं अब इस मामले में कोर्ट ने युवक की पत्नी और बॉयफ्रेंड समेत कुछ लोगों को सजा सुनाई है।
घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की थी, जिसके बाद सामने आया कि, युवक को पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने प्लान बनाकर कर मौत के घाट उतारा था, जहां इसके लिए उन्होंने कुछ लोगों की मदद मिली थी।

जानकारी के मुताबिक, कुछ वक्त पहले उज्जैन में एक युवक की लाश मिली थी, जिसके बाद जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की थी। वहीं मृतक के हाथों से कुछ बाल मिले थे, जिनका DNA टेस्ट करने के बाद बाल आरोपी के निकले थे। वहीं जब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पुलिस का शक मृतक की पत्नी पर गहराया, जिसके बाद पूछताछ करने पर मृतक की पत्नी और बॉयफ्रेंड ही इस घटनाक्रम के मास्टरमाइंड निकले। वहीं इस घटनाक्रम के बाद कोर्ट में लंबी चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने मृतक की पत्नी और बॉयफ्रेंड समेत कुछ लोगों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
मृतक की पत्नी और बॉयफ्रेंड साथ काम करते थे, जहां साथ काम करते-करते दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरा गया। वहीं वे अक्सर मिला भी करते थे, जहां पति को इस बात की जानकारी लग चुकी थी। वहीं इसके बाद पति ने दोनों को समझने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने और दोनों ने साजिश रच कर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, जिसके तहत उन्होंने कुछ लोगों की मदद भी ली थी। घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए 25 हजार में 2 लोगों को हायर किया गया, जहां इन दोनों लोगों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया।
ये भी पढ़े- Indore News: बीच सड़क पर महिलाओं की लड़ाई, जमकर की एक-दूसरे की पिटाई, Video












Click it and Unblock the Notifications