Indore News: बीच सड़क पर महिलाओं की लड़ाई, जमकर की एक-दूसरे की पिटाई, Video

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से अलग-अलग तरह के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां यह वीडियो जमकर सुर्खियां भी बटोर रहे हैं।

वहीं एक बार फिर इंदौर से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिलाओं के दो गुट आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिलाओं के दो गुट आपस में मारपीट कर रहे हैं, जहां मामूली कहा सुनी से शुरू हुआ यह विवाद मारपीट पर जाकर थमता है। वहीं लोग बीच बचाव करते हैं, तब जाकर यह महिलाएं एक-दूसरे को छोड़ती हैं।

Indore

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ महिलाओं के बीच मारपीट यह वीडियो सराफा का बताया जा रहा है, जहां वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिलाओं के दो गुट आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। महिलाएं जहां एक-दूसरे की पिटाई कर रही है तो वहीं लोग वीडियो बनाते हैं नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इस लड़ाई को देखते हुए दूर से गुजर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग हिम्मत बताते हुए महिलाओं को अलग-अलग कोशिश की कर रहे हैं। वहीं कुछ देर बाद महिलाएं अलग हो जाती हैं, और अपने-अपने रास्ते पर वापस लौट जाती हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से इस तरह का वीडियो सामने आया हो, इससे पहले भी लगातार इंदौर से मारपीट के अलग-अलग तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर महिलाओं के बीच हुई ऐसा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वीडियो को देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है। बीच सड़क पर महिलाओं के बीच हो रही यह लड़ाई शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लगती है। यही कारण है कि, लगातार वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद अब कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। बहरहाल, इस मामले में क्या कुछ ठोस कार्रवाई की जाती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- Indore News: ब्रिटिश काल की बिल्डिंग से आने लगी 'भूतिया' आवाज, अंदर देखते ही उड़े होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+