Mahakal को भक्त ने भेंट किया चांदी का मुकुट, सावन में टूटा दान का रिकॉर्ड
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
धार्मिक नगरी उज्जैन विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेने पहुंच रही है। सावन माह में ही करीब 2 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त किए, और दर्शन के साथ ही महाकाल मंदिर में चांदी से सुशोभित मुकुट, माला, घड़ी, घंटी, त्रिशूल, आदि चीज भी दान करने में श्रद्धालु पीछे नहीं है। हाल ही में एक भक्त ने भगवान महाकाल को चांदी का मुकुट दान किया है. उत्तर प्रदेश से आए भक्त ने भगवान के मुकुट दान किया है.
भगवान महाकाल के दरबार में वाराणसी से आए श्रद्धालु शुभम अग्रहरि ने 2 किलो चांदी का मुकुट दान दिया है, जो भगवान बाबा महाकाल के भस्म आरती में बाबा को अर्पित किया गया है। पुजारी यश गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होने पर शुभम अग्रहरी निवासी वाराणसी ने 2 किलो चांदी का मुकुट दान में दिया है। वहीं अब भगवान महाकालेश्वर को अर्पित किया गया चांदी का यह मुकुट भगवान को श्रृंगार करते वक्त पहनाया जाएगा। इधर, लगातार महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन के साथ-साथ अलग-अलग तरह की वस्तुओं के दान का सिलसिला भी जारी है।

महाकाल लोक बनने के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी है। महाकाल मंदिर में सुबह 6 बजे से दर्शनार्थियों के दर्शन करने का सिलसिला शुरू होता है जो लगातार शयन आरती के बाद समाप्त होता है। इसी क्रम में दर्शन करने के लिए पूरी दुनिया से आए श्रद्धालु महाकाल लोक से दर्शन करने के लिए प्रवेश करते हैं और बाबा महाकाल के दर्शन के पश्चात महाकाल लोक में लगी मूर्तियां और स्तंभों को निहारते हुए सेल्फी भी लेते हैं।
ये भी पढ़े- IND vs PAK: भारत की जीत के लिए महाकाल से प्रार्थना, पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने की ये मनोकामना












Click it and Unblock the Notifications