IND vs PAK: भारत की जीत के लिए महाकाल से प्रार्थना, पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने की ये मनोकामना
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले को लेकर फैंस में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है, तो वहीं देश भर के अलग-अलग मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प्रार्थना भी की जा रही है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन और जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
महाकाल मंदिर में पंडे पुजारी ने विशेष मंत्र उच्चारण के साथ भारत की जीत की कामना की है। क्रिकेट विश्व कप के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऐसे में भारत की जीत को लेकर देश भर में पूजन पाठ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

महाकाल मंदिर में पूजन-अर्चन
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पंडित पुजारी ने विशेष पूजन अभिषेक किया, और मंत्र उच्चारण के साथ बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि, भारत की विजय हो, इसके साथ ही भारत विश्व कप विजेता भी बने। महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने भारत की ऐतिहासिक विजय के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भस्म आरती का हिस्सा बने, और महाकाल दर्शन किए। कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एक दूसरे क्रिकेट मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में उत्साह देखने मिल रहा है।
कुछ ऐसा रहा अब तक का प्रदर्शन
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मैच में शनिवार को अहमदाबाद में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। फिलहाल, दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। एशिया कप 2023 में करारी हार के बाद पाकिस्तान जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगा, जबकि भारत एक बार फिर अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाने और जीत की लय बरकरार रखने के लिए उत्सुक होगा। भारत फिलहाल 2 मैचों में 2 जीत और +1.500 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 2 मैचों में 2 जीत और +0.927 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications