Mahakal को हैदराबाद के भक्त ने भेंट किया सोने का हार, कीमत जानकर हर कोई हैरान
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
धार्मिक नगरी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तेलंगाना के हैदराबाद से पधारे वेदुल सीताराम शर्मा ने 151.600 ग्राम (मूल्य 10 लाख 62 हज़ार 500 दानदाता द्वारा प्राप्त रसीद अनुसार) एक नग सोने का हार श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.पी. गहलोत द्वारा प्राप्त कर दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर दानदाता का सम्मान किया गया। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। महाकाल लोक बनने के बाद महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है.

भक्तों को दान के लिए प्रेरित किया जा रहा
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र समय-समय पर मंदिर के अधिकारी/पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है। बता दें की इससे पहले भी मंदिर में दानदाताओं ने अलग-अलग तरह की वस्तुएं दान में दी हैं।
पहले दान में आया था मुकुट
भगवान महाकाल के दरबार में वाराणसी से आए श्रद्धालु शुभम अग्रहरि ने 2 किलो चांदी का मुकुट दान दिया था, जो भगवान बाबा महाकाल के भस्म आरती में बाबा को अर्पित किया गया है। पुजारी यश गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होने पर शुभम अग्रहरी निवासी वाराणसी ने 2 किलो चांदी का मुकुट दान में दिया है। वहीं अब भगवान महाकालेश्वर को अर्पित किया गया चांदी का यह मुकुट भगवान को श्रृंगार करते वक्त पहनाया जाएगा। इधर, लगातार महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन के साथ-साथ अलग-अलग तरह की वस्तुओं के दान का सिलसिला भी जारी है।
ये भी पढ़े- Mahakal को भक्त ने भेंट किया चांदी का मुकुट, सावन में टूटा दान का रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications