Ujjain News: लोन बांटने में हुई गड़बड़ी तो मिलेगी सख्त सजा, कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम
उज्जैन में कलेक्टर एवं प्रशासक जिला सहकारी बैंक उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभाकक्ष में सहकारी बैंक अंतर्गत शाखा और समितिवार ऋण वितरण एवं वसूली की विस्तार से समीक्षा की है।
कलेक्टर सिंह ने बैठक में सहकारी बैंक के अधिकारियों, शाखा और समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देशित किया कि, समितियों द्वारा वास्तविक कृषकों को ही पात्रतानुसार ऋण वितरण किया जाए। समितियों में ऋण वितरण, वसूली और मांग के आंकड़ों में विसंगति ना हो। बैंक की वित्तीय स्थिति किसी भी हालत में प्रभावित न हो। ऋण वितरण और वसुली में गबन धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि, सीईओ सहकारी बैंक समितीवार ऋण वितरण और वसूली की सतत मॉनिटरिंग करें। एक सप्ताह में डाटा संबंधित त्रुटियों को सुधार कर रिपोर्ट दें। सभी समितियां 90% तक ऋण वसूली का लक्ष्य को हासिल करें। उपायुक्त सहकारिता धारा 84 के दर्ज प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही करें। किसानों की पासबुक में भी ऋण वितरण एवं वसूली की जानकारी में अंतर न हो। पासबुक में व्यवस्थित एंट्री की जाए। अनावश्यक रूप से वसूली की मांग बढ़ने वाले समिति प्रबंधको की सेवाएं समाप्त करें।
कलेक्टर सिंह ने बैठक में शाखा और समितिवार वर्ष 2021-22 और 2023-24 में खरीफ और ऋण वितरण और वसूली की बारीकी से समीक्षा की है। उन्होंने उक्त वर्षो में तुलना कर किसानों की संख्या, ऋण वितरण के विरुद्ध वसूली और मांग में असमानताएं तथा संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर शाखा खाचरोद, शाखा ताजपुर, शाखा नागदा में वसूली में कमी, शाखा झारड़ा अंतर्गत समिति झारड़ा, शाखा भरतपुरी अंतर्गत समिति मंगरोला, शाखा कनासिया अंतर्गत समिति कनाड्री के जांच के निर्देश दिए।
उपायुक्त सहकारिता पाटनकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक मर्यादित श्री श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी मार्केफेड सहित समस्त शाखा प्रबंधक, सभी पैक्स प्रशासक, समिति प्रबंधक और सुपरवाइसर उपस्थित रहें।
ये भी पढ़े- Ujjain News: चेंबर में उतरकर साफ-सफाई करने लगे कलेक्टर, ऑफिस की झाडू लगाई










Click it and Unblock the Notifications