Ujjain News: चेंबर में उतरकर साफ-सफाई करने लगे कलेक्टर, ऑफिस की झाडू लगाई
उज्जैन में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां सतत रूप से जारी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में सघन साफ सफाई का अभियान चलाया गया।
अभियान में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा प्रातः 7 बजे अपने-अपने कार्यालय में एकत्रित हो साफ सफाई में हिस्सा लिया गया और अपने कार्यालय की सफाई की गई।

सभी शासकीय कार्यालय के साथ प्रशासनिक संकुल भवन में भी साफ सफाई की गई, जिसमें कमिश्नर उज्जैन संजय गुप्ता और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा भवन परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश का संदेश दिया गया।
कमिश्नर गुप्ता ने झाड़ू से भवन परिसर की सफाई की है। वहीं कलेक्टर सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन के वाटर सप्लाई के मैन होल चेंबर को खुलवाकर उसकी स्थिति देखी। कलेक्टर स्वयं चेंबर में उतरे और अच्छे से सफाई की। स्वच्छता अभियान के दौरान अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, सहायक कलेक्टर गगन मीणा, सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी सफाई की गई।
जिले के समस्त अनुविभागीय कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय के साथ जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत, आबकारी कार्यालय, श्रम विभाग, खनिज विभाग, जिला शिक्षा केंद्र, सामाजिक न्याय, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास कार्यालय , कोषालय, ई गवर्नेंस, उद्यानिकी, उद्याेग, परिवहन, जनजातीय कार्य , इत्यादि कार्यालय में भी संबंधित विभाग प्रमुख के नेतृत्व में कार्यालय की सफाई की गई।
खंडवा में कलेक्टर ने की सफाई
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने श्रमदान कर साफ सफाई की है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी.गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला सहित विभिन्न अधिकारी एवं स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया।
कलेक्टर सिंह ने बताया कि, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि, यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, जिससे घाटों पर गंदगी रहती है, जिसके लिए ब्रह्मपुरी घाट पर श्रमदान किया।
ये भी पढ़े- Indore News: कचरे से भरी रहने वाली बेकलेन में क्रिकेट खेल रहे महापौर, स्वच्छता का छक्का लगाया












Click it and Unblock the Notifications