Ujjain के बड़नगर में CM Shivraj के रोड शो और जन सभा की तैयारी, प्रभारी मंत्री ने दिए दिशा-निर्देश
उज्जैन जिले के प्रभारी वित्त व वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने बड़नगर में आगामी 2 सितंबर को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो के मार्ग, सभा स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के सभागृह में अधिकारियों से कार्यक्रम को लेकर चर्चा की है।
प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के निरीक्षण के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारी मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री ने दिए दिशा-निर्देश
प्रभारी मंत्री जगदीश देवडा ने की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि 2 सितंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम यहां पर भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि, कार्यक्रम में पीले चावल देकर घर-घर से लोगों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। साथ उन्होंने कहा कि, बड़नगर में वर्षों बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हो रहा है और इसको लेकर यहां के जन समुदाय में अपार उत्साह दिखाई दे रहा है। सांसद अनिल फिरोजिया ने भी बैठक में सम्बोधन दिया व कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। नगर पालिका परिषद बड़नगर में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक की शांतिलाल धवाई , जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, नगर पालिका अध्यक्ष, एडीएम अनुकूल जैन, एएसपी नितेश भार्गव, एसडीम शिवानी तरेटिया, जिला स्तर के एवं अनुविभागीय स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।
बड़नगर आएंगे सीएम शिवराज
एमपी में इन दिनों विधानसभा चुनाव के हलचल तेज है, जहां बीजेपी की ओर से भी मिशन 2023 की तैयारी की जा रही है। इस बीच प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रदेश की अलग-अलग हिस्सों में घूमकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे लोगों के बीच पहुंचकर बीजेपी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बता भी रहे हैं। वहीं अब आगामी दिनों में सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन के बड़नगर आएंगे, जहां सीएम शिवराज का रोड शो और जनसभा आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore news: मेट्रो ट्रेन का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन से ट्रैक पर भरेगी रफ्तार












Click it and Unblock the Notifications