Ujjain news: सड़क पर अपने हाथों से झाडू लगाने लगे CM मोहन यादव, दिया ये खास संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के अटल अनुभूति उद्यान में आयोजित स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता कर श्रमदान किया, एवं नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
स्वच्छता को लेकर संदेश देते हुए सीएम मोहन यादव ने हाथ में झाडू लेकर साफ सफाई की, इस दौरान सीएम मोहन यादव के साथ महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेडा समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है.

सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश
सीएम मोहन यादव ने कहा की, हम शपथ लेते हैं कि बाबा महाकाल की पुण्य नगरी उज्जैन में स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यादव ने कहा की, हम सभी का परम सौभाग्य है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है, और यह मध्यप्रदेश का भी सौभाग्य है कि पूरे देश में स्वच्छता का तमगा अगर किसी को मिला है तो इंदौर शहर को मिला है. इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
इंदौर आएंगे CM मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का 25 दिसम्बर को इंदौर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे यहाँ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ.यादव इंदौर के कन्केश्वरी धाम में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में लगभग 427 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। वे राज्य सरकार की पहल पर हुकमचंद मिल मजदूरों को मिली राहत के संबंध में मजदूरों से भेंट करेंगे तथा स्कूटी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल रूप से शामिल होना भी प्रस्तावित है।
ये भी पढ़े- Mahakal को श्रद्धालु ने भेंट किया चमचमाता मुकुट, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications