Mahakal को श्रद्धालु ने भेंट किया चमचमाता मुकुट, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु पधारे नई दिल्ली की त्रिदेव कावड समिति द्वारा 2784 ग्राम वजन का चांदी की 56 नग कटोरिया, 01 नग लोटा, 01 नग चम्मच श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया गया, जिसको सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त किया गया व दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर दानदाता का सम्मान किया गया।

इसी प्रकार खम्बार, गुज के श्री एस.के.जवेरी पटेल द्वारा 01 नग चन्द्राकार चांदी का मुकुट(मय त्रिशूल, त्रिपुंड व रत्न जडित मीणा का नेत्र लगा) वजन 116.280 श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया गया।

Ujjain

कुछ इस तरह श्रद्धालु दे सकते हैं दान

जानकारी मंदिर प्रबन्ध समिति के कोठार शाखा प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा प्रदान की गई। ज्ञात हो कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार अन्न दान भी करते हैं। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

पहले आ चुका है दान

कुछ दिनों पहले भगवान महाकाल के दरबार में वाराणसी से आए श्रद्धालु शुभम अग्रहरि ने 2 किलो चांदी का मुकुट दान दिया था, जो भगवान बाबा महाकाल के भस्म आरती में बाबा को अर्पित किया गया था। पुजारी यश गुरु ने जानकारी देते हुए बताया था कि, श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होने पर शुभम अग्रहरी निवासी वाराणसी ने 2 किलो चांदी का मुकुट दान में दिया है। वहीं अब भगवान महाकालेश्वर को अर्पित किया गया चांदी का यह मुकुट भगवान को श्रृंगार करते वक्त पहनाया जाएगा। इधर, लगातार महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन के साथ-साथ अलग-अलग तरह की वस्तुओं के दान का सिलसिला भी जारी है।

महाकाल लोक बनने के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी है। महाकाल मंदिर में सुबह 6 बजे से दर्शनार्थियों के दर्शन करने का सिलसिला शुरू होता है जो लगातार शयन आरती के बाद समाप्त होता है। इसी क्रम में दर्शन करने के लिए पूरी दुनिया से आए श्रद्धालु महाकाल लोक से दर्शन करने के लिए प्रवेश करते हैं और बाबा महाकाल के दर्शन के पश्चात महाकाल लोक में लगी मूर्तियां और स्तंभों को निहारते हुए सेल्फी भी लेते हैं।

ये भी पढ़े- Ujjain news: मोहन सरकार के आदेश का असर, मंदिर-मस्जिदों से उतरे लगे लाउडस्पीकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+