Ujjain: प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में सुगम होगी दर्शन व्यवस्था, जल्द मिलेगी ये नई सुविधा

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित प्राचीन चिंतामण गणेश मंदिर में निर्माण कार्यों का सिलसिला जारी है, जहां कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया है.

ujjain

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित चिंतामन मंदिर बेहद ही प्राचीन है, जहां इस मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन और पूजन के लिए दूर-दूर से लोग धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं। वहीं इन दिनों चिंतामन गणेश मंदिर में निर्माण कार्यों का सिलसिला जारी है। निर्माण कार्यों का जायजा लेने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम पहुंचे, यहां उन्होंने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के साथ अधिकारीगण मौजूद रहे। वहीं अब जल्द ही प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य जल्द पूरे होंगे, जिनसे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

जल्द पूरे होंगे निर्माण कार्य

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सुबह चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचकर यहां पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शनार्थियों के प्रवेश एवम निर्गम के बारे में जानकारी प्राप्त की, तथा सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री ने बताया कि, मंदिर परिसर में 7000 वर्गफिट में मार्बल फ्लोरिंग अन्य सुविधाओं के निर्माण कार्य जारी है, जो 30 अप्रैल तक पूर्ण हो जाएंगे। कलेक्टर ने इस संबंध में मंदिर समिति के प्रशासक एवं इन अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने दर्शनार्थियों के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं को विकसित करने के निदेश दिए है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मधु नायक, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री सुनील शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

लगातार जारी है निर्माण कार्य

धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्म स्थलों को व्यवस्थित करने की कवायद जारी है, जहां पिछले दिनों महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया था। वहीं अब प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में निर्माण कार्यों का सिलसिला जारी है। इसी के साथ महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम भी प्रगति पर है, जहां इसे लेकर लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि, जल्द ही प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर और महाकाल लोक दूसरे चरण का काम पूरा होगा, जिसके बाद धार्मिक नगरी उज्जैन अपने नए स्वरूप में नजर आएगी।

ये भी पढ़े- Ujjain: "विक्रमोत्‍सव 2023" में विक्रम नाट्य समारोह का शुभारंभ, चाणक्‍य के रूप में दिखाई देंगे ये फिल्म स्टार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+