Ujjain: "विक्रमोत्सव 2023" में विक्रम नाट्य समारोह का शुभारंभ, चाणक्य के रूप में दिखाई देंगे ये फिल्म स्टार
उज्जैन में विक्रमोत्सव 2023 (विक्रम सम्वत् 2079) अंतर्गत विक्रम नाट्य समारोह का शुभारंभ 14 मार्च 2023 को शाम 07:00 बजे कालिदास अकादमी परिसर में होगा।

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन में भारत उत्कर्ष, नवजागरण और वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2023 (विक्रम सम्वत् 2079) अंतर्गत विक्रम नाट्य समारोह का शुभारंभ 14 मार्च 2023 को शाम 07:00 बजे कालिदास अकादमी परिसर में होगा। 14 से 21 मार्च तक चलने वाले इस समारोह के पहले दिन ''चाणक्य'' की प्रस्तुति होगी। फिल्म अभिनेता व डायरेक्टर मनोज जोशी निर्देशित इस नाटक में वे खुद मंच पर दिखाई देंगे। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के तौर पर समाज सेवा, राजनीति और फिल्म जगत से जुड़े दिग्गज आमंत्रित किए जाएंगे।
ये अभिनेता देंगे प्रस्तुति
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित 8 दिवसीय समारोह के दूसरे दिन बैंगलुरू के सलाउद्दीन पाशा निर्देशित नाटक ''रामायण एवं श्रीमदभगवतगीता आन व्हील्स'' का मंचन होगा। 16 मार्च को भोपाल का नाट्य समुह एक रंग द्वारा ''स्कंदगुप्त'' की प्रस्तुति होगी। इस नाटक का निर्देशन जयंत देशमुख ने किया है। 17 मार्च को संजय मेहता निर्देशित ''आदिशंकराचार्य'' की प्रस्तुति होगी। 18 मार्च को उज्जैन के डॉ. प्रभात कुमार भट्टाचार्य निर्देशित नाटक ''कर्णभार'' दर्शकों को देखने मिलेगा। 19 मार्च को ''आदिविक्रमादित्य'' की प्रस्तुति होगी। जिसे मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल द्वारा तैयार किया गया है। 20 मार्च को दो नाटकों का मंचन होगा पहला सतीश दवे निर्देशित ''सरमापणि'', दूसरा संजीव मालवीय निर्देशित ''राजा भोज'', जबकि विक्रम नाट्य समारोह के अंतिम दिन जयंत देशमुख निर्देशित ''गोविंदा'' की प्रस्तुति होगी। इस प्रस्तुति में टीवी के जाने माने अभिनेता गोदान कुमार मंच पर होंगे।
विक्रमोत्सव 2023 का भव्य आयोजन
वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र 33 दिवसीय विक्रमोत्सव 2023 का आयोजन महाशिवरात्रि (18 फरवरी 2023) से वर्ष प्रतिपदा एवं उज्जैन गौरव दिवस (22 मार्च 2023) तक किया जा रहा है। महाशिवरात्रि को शिवज्योति अर्पणम् के साथ इस गरिमामय आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। महाशिवरात्रि दीपोत्सव पर विक्रमोत्सव के शुभारभ अवसर पर कोई 21 लाख दीपों का अर्पण किया गया। ऐसा दिव्य भव्य दीपोत्सव देश में सबसे पहला और अकेला होगा। इस बार 33 दिवसीय विक्रमोत्सव में 26 विविध आयोजन सम्मिलित है। 21 लाख दीयों के रिकार्ड दीपोत्सव, 14 नाटक, 5 प्रदर्शनियों, 5 प्रकाशन, विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का प्रवर्तन आदि आयोजन उज्जैन के विविध 26 कार्यक्रम स्थलों पर होंगे। एक अनुमान के अनुसार विक्रमोत्सव में 21500 से अधिक कार्यकर्ता, प्रदर्शक, रचनाकार, फिल्मी कृतिकार आदि शामिल रहेंगे। इस भव्य दिव्य आयोजन में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ सहित मध्यप्रदेश शासन के कोई 31. विभागों की भागीदारी भी होने जा रही है। प्रदेश में विविध विभागों की इतनी व्यापक भागीदारी पहली ही बार देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़े- MP: भगोरिया का अनूठा रंग, कुछ इस अंदाज में आदिवासियों ने जताया शिवराज सरकार का आभार












Click it and Unblock the Notifications