Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना, भक्तों ने महाकाल से की ये मनोकामना
Chandrayaan-3 अब जल्द ही चांद पर लैंडिंग करने जा रहा है, जहां चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ले इसके लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर भी जारी है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन स्थल भगवान महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर प्रार्थना की है।
भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर से चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग हो सके इसके लिए प्रार्थना की है, जहां यह श्रद्धालु हाथों में पोस्टर लेकर भस्म आरती में शामिल हुए।

देशभर में उत्साह का माहौल
चंद्रयान-3 संभवतः बुधवार की शाम चांद पर अपनी लैंडिंग करेगा, जहां इससे पहले देश भर में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। देश भर के अलग-अलग प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु भगवान से चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन में भी भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान श्रद्धालु ने भगवान से चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर प्रार्थना की है। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में तिरंगा झंडा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर मंदिर पहुंचे थे, यहां श्रद्धालुओं ने नंदीहाल में भगवान का ध्यान लगाते हुए भगवान से चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर प्रार्थना की है।
खजराना गणेश मंदिर में हुआ पूजन
चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए देशभर में प्रार्थना का दौर शुरू हो गया है। वहीं इंदौर के प्रसिद्ध खजराना इन्दौर गणेश मंदिर में चांद पर ISRO (इसरो) द्वारा भेजे गये चन्द्रयान-3 की सफलता के लिये 21 ब्राह्मणों द्वारा भगवान गणेश महाराज से प्रार्थना की गई। गणेश मंदिर में हवन, पूजन किया गया। भगवान से मनोकामना की गई चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग हो। मंदिर के पुजारीयो द्वारा विशेष यज्ञ और हवन किया गया कि चंद्रयान की लैंडिंग के द्वारा किसी तरह की कोई परेशानी ना हो और चंद्रयान सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ले, भारत की विश्व में साख बनेगी और भारत के लिए यह है गौरवशाली पल होगा.
ये भी पढ़े- Sawan 2023 के सातवें सोमवार पर अद्भुत संयोग, भक्त कर रहे भगवान महाकाल और नागचंद्रेश्वर के दर्शन












Click it and Unblock the Notifications