Sawan 2023 के सातवें सोमवार पर अद्भुत संयोग, भक्त कर रहे भगवान महाकाल और नागचंद्रेश्वर के दर्शन
Sawan 2023 के सातवें सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों में हर्षोल्लास है, जहां भक्त भगवान भोलेनाथ की मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन कर रहे हैं, तो वहीं रिमझिम फुहारों के बीच सावन माह के सातवें सोमवार पर धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने मिल रही है।
राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर का आकर्षक श्रृंगार सावन माह के पहले सोमवार पर किया गया है। सबसे पहले सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई, जिसके बाद भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार हुआ। सावन माह के पहले सोमवार पर भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन पाने मंदिर पहुंचे।

भक्त कर रहे भगवान के दर्शन
Recommended Video

सावन माह में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी भक्त धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं, इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलग तरह की व्यवस्था ही की हुई है। दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इसको लेकर भी मंदिर प्रबंधन अलर्ट नजर आ रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो भगवान शिव के भक्तों में सावन माह को लेकर अलग उत्साह नजर आ रहा है।
भगवान नागचंद्रेश्वर दे रहे दर्शन
देश भर में नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित साल में एक बार नाग पंचमी पर खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट पूजा अर्चना के साथ मध्यरात्रि को 12 बजे खोल दिए गए। मंदिर खुलते ही सबसे पहले श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से त्रिकाल पूजन किया गया। पूजन-अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में भक्त भगवान नागचंद्रेश्वर का दर्शन कर रहे हैं। रविवार की मध्य रात्रि 12 बजे खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट नाग पंचमी यानी सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे बंद होंगे। 24 घंटे तक खुले रहने वाले इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु भगवान नागचंद्रेश्वर का दर्शन करेंगे।
ये भी पढ़े- Nag Panchami 2023 की मध्यरात्रि को खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट, भक्त कर रहे भगवान के दर्शन












Click it and Unblock the Notifications