Ujjain news: सड़क हादसे रोकने के लिए कमिश्नर का खास प्लान, हाइवे पर तैनात होंगे ये खास वाहन

उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिये कि वे हाईवे, विशेषतौर पर नये बने हाईवे, पर एम्बुलेंस की मौजूदगी सुनिश्चित करें। एम्बुलेंस का समय-समय पर सत्यापन भी करें।

इसी के साथ हाईवे और नये बने हाईवे पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। एम्बुलेंस की सुविधा मिलने से बहुत-से घायल लोगों की जान बचाई जा सकती है।

Indore

कलेक्टर्स को दिए निर्देश

संभागायुक्त ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि वे बसों में महिलाओं के लिये 1 से 10 नम्बर तक की सीटें रिजर्व कर रखें। महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं की सुरक्षा के लिये विशेष प्रयास करते हुए इनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। संभागायुक्त ने कहा कि बसों के एवं स्कूली बसों के ड्रायवर, क्लीनर, हैल्पर का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से हो। बसों में सभी सुरक्षा मानकों का पालन प्राथमिकता से कराया जाये। बसों में स्पीड डिवाइस, खिड़कियों में ग्रिल, जीपीएस सिस्टम, कैमरे लगे हों।

सड़क हादसों पर लगेगी लगाम

संभागायुक्त ने शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के विरूद्ध निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक बनने के बाद टूरिस्ट की संख्या में वृद्धि हुई है। टूरिस्ट के आने से वाहन पार्किंग एक बहुत बड़ी समस्या है। जिला सड़क सुरक्षा समिति ट्रैफिक को लेकर प्लान करें। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि, वाहन पार्किंग को लेकर अनेक प्रयास किये गये, लेकिन बेतहाशा भीड़ के चलते हर प्रयास नाकाफी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जल्द ही विशेष योजना बनाकर निर्धारित रूटों पर नगर निगम की बसें संचालित की जायेंगी। प्रयास किया जायेगा कि बसें हर 15 मिनिट में चलें, जिससे छोटे वाहनों की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल जायेगी।

ये भी पढ़े- MP news: इस तारीख को लाडली बहना के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे, कितना होगा फायदा, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+