ससुराल आते समय दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई कार और दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर हुई फरार

Ujjain News, उज्जैन। मध्य प्रदेश के गुना के युवक से 90 हजार रुपए लेकर शादी करने के बाद रास्ते से फरार हुई रतलाम की दुल्हन पूजा उर्फ प्रमिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी करने वाले इस गिरोह के तीन सदस्य और फरार है। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

bride ran away with her friend before reaching her in laws house

चिमनगंज मंडी थाना के SI रविंद्र कटारे के अनुसार गुना निवासी दिनेश नामक युवक के घर मनीष नामक व्यक्ति अक्सर जाता था। उसी ने उनसे पहचान कर शादी की बात कहीं थी और लड़की दिखाने के लिए रतलाम ले गया था। यहां दुल्हन के परिवार को 90 हजार रुपए देने की बात तय हुई।

इसके बाद उज्जैन में भूखीमाता मंदिर पर शादी की। यहां युवक के परिवार ने नब्बे हजार रुपए दुल्हन की मां को दिए। वे दुल्हन पूजा को गुना ले जा रहे थे। मक्सीरोड पर उल्टी का बहाना कर कार रुकवाई और फिर साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गई।

इसके बाद चिमनगंज मंडी पुलिस को पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने फरार लुटेरी दुल्हन को रतलाम जाकर गिरफ्तार किया और उज्जैन ले। बताया जा रहा हे की लुटेरी दुल्हन की मां को भी हिरासत में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+