Ujjain news: एक्टर गोविंदा के परिवार ने किए महाकाल दर्शन, पत्नी और बेटे ने लगाया ध्यान
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा व उनके पुत्र यशवर्धन ने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के मंदिर पहुंची और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।
हालांकि, महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था के चलते गर्भ ग्रह में प्रवेश बंद है इसीलिए गोविंदा की पत्नी और बेटे ने गर्भ गृह के बाहर खड़े रहकर बाबा के दर्शन का लाभ लिया इस दौरान उनके साथ महाकाल मंदिर के पुजारी रमन त्रिवेदी मौजूद रहे।

बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन
दर्शन के पश्चात रमन त्रिवेदी ने सुनीता आहूजा व उनके बेटे को साथ में लेकर पूजन संपन्न करवाया। बता दें की गोविंदा की पत्नी महाकालेश्वर बाबा की परम भक्त है, और वह बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आती रहती है।विश्व प्रसिद्ध राजाधिराज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए कई बड़ी हस्तियों का उज्जैन आना-जाना लगा रहता है उसमें बॉलीवुड की कई महान हस्तियां भी बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आती रही है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार गोविंदा भी पहले दो बार उज्जैन आ चुके हैं जबकि उनकी पत्नी कई बार बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुकी हैं। उन्होंने उज्जैन आकर बाबा के दर्शन का लाभ लिया।
लगातार जारी है श्रद्धालुओं का आगमन
इन दिनों महाकाल मंदिर में लगातार वीआईपी दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी है, जहां वीआईपी दर्शनार्थी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन पा रहे हैं। इधर, आम श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। महाकाल लोक बनने के बाद से महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है, जहां लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली जा रही है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कथावाचक जया किशोरी ने किए महाकाल दर्शन, मंदिर की व्यवस्था को लेकर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications