Neemuch news: BJP की जन आशीर्वाद यात्रा पर हुआ पथराव, VD Sharma ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां चुनावी हलचल तेज नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ नीमच से निकली जन आशीर्वाद यात्रा पर सामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटनाक्रम में जन आशीर्वाद यात्रा के रथ के कांच टूट गए तो वहीं वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।
जन आशीर्वाद यात्रा पर अचानक हुए पथराव के चलते हड़कंप मच गया, जहां यात्रा में शामिल कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे। वहीं पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए पथराव करने वालों को खदेड़ा, जहां पथराव करने के बाद सभी भाग खड़े हुए।

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक नीमच जिले की मनासा तहसील के रावली कुंड में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही थी, तभी अचानक सामाजिक तत्वों ने जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव कर दिया। इस दौरान यात्रा में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव समेत तमाम नेता नजर आ रहे थे। नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ 4 सितंबर से किया गया था, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यात्रा का शुभारंभ किया था।
Recommended Video
वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
जन आशीर्वाद यात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए पथराव पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की, बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का मिला अपार समर्थन देखकर कांग्रेस घबरा गई है। कांग्रेस के अपराधिक गुंडो जिनका गुंडागर्दी मूल चरित्र ही है। इन्होंने योजनाबद्ध तरीके से पेड़ के पीछे छिपकर हमारी यात्रा पर हमला किया। गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। इस तरह की गुंडागर्दी का जवाब दिया जाएगा, और ऐसे लोगों को छोडा नहीं जाएगा, जिन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। कांग्रेस का यह कृत्य दुर्भाग्य जनक है। इस की कड़ी आलोचना करता हूं। यात्रा और सफलता के साथ आगे बढ़ेगी। यह गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर चलने नहीं देंगे।
ये भी पढ़े- BJP की जन आशीर्वाद यात्रा इंदौर संभाग में दिखाएगी दम, इस दिन होगा यात्रा का शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications