BJP की जन आशीर्वाद यात्रा इंदौर संभाग में दिखाएगी दम, इस दिन होगा यात्रा का शुभारंभ
इंदौर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सांसद एवं जन आशीर्वाद यात्रा के संभागीय संयोजक शंकर लालवानी ने कहा कि, इंदौर संभाग की यात्रा 6 सितंबर को खंडवा से शुरु होगी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी यात्रा का शुभारंभ करेंगे, और 23 सितंबर को देवास के खातेगांव में यात्रा समाप्त होगी। 18 सितंबर को यात्रा इंदौर पहुंचेगी, और 20 सितंबर तक इंदौर में रहेगी।

कुछ ऐसा है यात्रा का कार्यक्रम
सांसद शंकर लालवानी ने कहा की, यात्रा के दौरान 31 बड़ी सभाएं एवं 15 छोटी सभा, 30 नुक्कड़ सभा एंव 55 रथ सभा सहित 12 रैलीया 42 विधानसभा में निकाली जाएगी ,यात्रा के कुल 2000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस अवसर पर आईडिए अध्यक्ष एवं यात्रा के संभागीय सहसंयोजक जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि, जन आशिर्वाद यात्रा का संकल्प प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना और आशीर्वाद लेना है। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, यात्रा में केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार की जनहित देसी योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों किस सहभागिता होगी साथ ही हर विधानसभा में यात्रा का स्वागत किया जायेगा यह यात्रा अभूतपूर्व होगी।
घोषणा पत्र को लेकर लिए सुझाव
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव घोषणा पत्र में सम्मिलित करने के लिए जनता के सुझावों को जानने हेतु एस जी एस आई टी एस कॉलेज के गोल्डन जुबली हॉल में चुनाव घोषणा पत्र सुझाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रबुद्धजनों जैसे प्रमोट डफरिया, सुमित सूरी, एस एस गर्ग , लोकेंद्र भटनागर, ओ पी जोशी, कर्नल बर्मन सहित पर्यावरणविद, शिक्षक, वक़ील, पत्रकार, चार्टेड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, उद्योगपति, पूर्व सैनिक, रियल एस्टेट एवं सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली संस्था, NGO, किसानों सहित अन्य वर्गों से आने वाले लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए जिन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव चुनाव घोषणा पत्र सुझाव समिति के समक्ष रखे।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं सांवेर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications