Mahakal मंदिर में रील बनाने से रोकने पर युवतियों का हंगामा, सुरक्षाकर्मी के साथ की मारपीट
धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में युवतियों को रील बनाने से रोकना सुरक्षाकर्मियों को भारी पड़ गया, जहां युवतियों ने महिला सुरक्षाकर्मियों से जमकर मारपीट की है। वहीं इस मामले वीडियो सामने आते ही पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए मारपीट करने वाली युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक युवतियां प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रही थी, तभी महिला सुरक्षाकर्मियों की नजर युवतियों पर पड़ी। वहीं युवतियों ने महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जहां मारपीट होती देख बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवतियां मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों की माने तो मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में 6 अप्रैल को सुरक्षा एजेंसी की कर्मचारियों के साथ मारपीट के प्रकरण में एफआईआर दर्ज की गई हैं। सुरक्षा कर्मी शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति, संगीता चांगेसिया जोकि महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल कम्पनी में प्रायवेट गार्ड की नौकरी करती हैं। उनके द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो रील बनाए जाने से मना करने पर चार से पांच लड़कियों द्वारा मारपीट की गई। जिस पर शिवानी पुष्पद की शिकायत पर थाना महाकाल में अभियुक्त नागदा निवासी पलक चौहान, परी चौहान और अन्य के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323,294,506 और 34 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया हैं।
महाकाल मंदिर में इससे पहले भी विवाद के अलग-अलग तरह के मामले सामने आए हैं, जहां वीडियो बनाने को लेकर अक्सर लोग सुरक्षा कर्मियों से विवाद करते हैं। वहीं अब जल्द ही महाकाल मंदिर प्रशासन नया नियम लाते हुए रील बनाने पर पाबंदी को लेकर विचार कर रहा है। वहीं अब जल्द ही महाकाल मंदिर में रील बनाने पर प्रतिबंध लगा सकता है। इसी साथ महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाने पर भी प्रतिबंध है, लेकिन बावजूद इसके लोग नियमों का उल्लंघन कर महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाते हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर में शयन आरती के नाम पर वसूली, कर्मचारियों पर लगा आरोप












Click it and Unblock the Notifications