Bharat jodo yatra : धार्मिक नगरी उज्जैन में राहुल गांधी का सबसे बड़ा कार्यक्रम, जनसभा में देंगे खास संदेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही मध्यप्रदेश में एंट्री करने वाली है, जहां इसे लेकर अलग-अलग तैयारियों का सिलसिला भी जारी है तो वहीं बुरहानपुर से मध्यप्रदेश में एंट्री करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक पड़ाव धार्मिक नगरी उज्जैन में भी रहेगा, जहां राहुल गांधी लंबा वक्त बिताएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि, राहुल गांधी का सबसे लंबा कार्यक्रम धार्मिक नगरी उज्जैन में ही रखा गया है, जहां राहुल गांधी भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने के साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

महाकाल लोक को भी निहार सकते हैं राहुल
भारत जोड़ो यात्रा लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन आने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाकाल लोक को भी निहार सकते हैं। दरअसल, नई व्यवस्था के अनुसार महाकाल लोक से होकर महाकालेश्वर मंदिर में जाने की व्यवस्था है। यही कारण है कि, महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश से पहले राहुल गांधी महाकाल लोक को भी निहार सकते हैं। उधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार भारत जोड़ो यात्रा के रूट का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं।

तैयारियों का सिलसिला जारी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 20 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां यह यात्रा लंबे वक्त तक मध्य प्रदेश में ही रहेगी। बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा निमाड़ अंचल में भी अपना दम दिखाएगी, जहां बुरहानपुर से यह यात्रा खंडवा, खरगोन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। यात्रा के संबंध में कांग्रेस ने तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है, जहां कांग्रेस नेता लगातार यात्रा को लेकर बैठक कर रहे हैं।

कुछ ऐसा रह सकता है यात्रा का रूट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा खासा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। कन्याकुमारी से अलग-अलग राज्यों के लिए निकली भारत जोड़ो यात्रा अब अपना अच्छा खासा दम देशभर में दिखाती नजर आ रही है। वहीं मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से निमाड़ अंचल में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा निमाड़ के कई हिस्सों को कवर करेगी। जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा 24 नवंबर को मोर्टक्का पहुंचेगी, जहां यात्रा विश्राम करेगी। वहीं इसके बाद यात्रा इंदौर के लिए रवाना होगी।

लगातार जारी है बैठकों का दौर
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कांग्रेसियों ने अपना पूरा दम झोंक रखा है, जहां लगातार कांग्रेस के खेमे में अब बैठकों का सिलसिला जारी है। वहीं मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा आने और इस को सफल बनाने के लिए लगातार कांग्रेस की ओर से बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें कांग्रेस नेताओं के साथ पदाधिकारी मंथन करते नजर आ रहे हैं। उधर, भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से एंट्री करेगी, तो वहीं मालवा निमाड़ अंचल के कुछ जिलों से होते हुए यह यात्रा आगे के लिए प्रस्थान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications