Ujjain: महाकाल की महिमा देख ऑस्ट्रेलिया से आया भक्त चौंका, दान में दी ये भेंट
मध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की सेवा में भक्त गण अनेक अवसरों पर स्वर्ण-रजत, अन्न-दान,आभूषण आदि के साथ ही मन्दिर के उपयोग में आने वाली अनेक वस्तुएं, सामग्री आदि भी भेंट करते हैं।
इसी क्रम में मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया के व्यवसायी सतीश गोसाईं, भगवान श्री महाकाल के दर्शन हेतु उज्जैन पधारे. श्री गोसाईं मन्दिर की व्यवस्थाओं से अत्यन्त प्रसन्न हुए व उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा-सुविधा हेतु सहयोग करने की इच्छा बताई।

मन्दिर कार्यालय से उन्हें निःशक्तजनों, दिव्यांग जनो हेतु दर्शन सुविधा की जानकारी दी गई व बताया गया कि, मन्दिर में निःशक्त जन आदि हेतु न सिर्फ निःशुल्क व्हील चेयर व चालक की सुविधा प्रदान की जाती है,अपितु एक केअर टेकर की भी व्यवस्था दर्शन के दौरान अनुमति रहती है। श्री गोसाईं ने व्हील चेयर संचालन व्यवस्था साक्षात देखी व अत्यन्त प्रसन्न हुए। उन्होंने तुरन्त इंदौर से उच्च गुणवत्ता की ग्यारह व्हीलचेयर मँगवाकर मन्दिर को सौंपी।
उन्होंने श्री महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया व बताया कि उज्जैन आने की उनकी वर्षो की तमन्ना पूरी हुई व यहां की भूमि पर ईश्वर की विस्मयकारी अनुभूति हुई। मन्दिर स्टोर शाखा के अभिषेक उपाध्याय ने श्री गोसाइँ को विधिवत सामग्री-भेंट की रसीद प्रदान की है, मन्दिर के सहा. प्रशासनिक अधिकारी आर. के. तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को राजस्थान के अलवर से पधारे भक्त डॉ. आरती यादव व डॉ.नरवीर यादव द्वारा 01 नग रजत (चांदी) का छत्र भेंट किया गया। जिनका कुल वजन लगभग 1.059 ग्राम है, जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के आशीष दुबे द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर नई दिल्ली के पास गुरुग्राम के श्री राकेश आनंद भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। भस्मार्ती उपरान्त श्री आनंद द्वारा पुरोहित श्री योगेश शर्मा की प्रेरणा से रुपये 03 लाख 75 हजार की नगद राशि भेट की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा द्वारा दानदाता को रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
ये भी पढ़े- Ujjain: महाकाल मंदिर में भस्म आरती का बदला नियम, अब इस तरह होंगे VIP दर्शन












Click it and Unblock the Notifications