मध्य प्रदेश : कोरोना वायरस के टीके के लिए जागरूकता फैलाने गई मेडिकल टीम पर हमला

उज्जैन, 24 मई। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कई परिवारों से उनके अपने छीन लिए। इसके बावजूद लोग कोरोना संक्रमण और टीकाकरण अभियान को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के मालीखेड़ी गांव में तो लोगों ने कोरोना वायरस के टीके को लेकर जागरूकता फैलाने गई मेडिकल टीम पर ही हमला कर दिया गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।

Attack on Medical team in Malikheri Village Ujjain when they spread ingawareness for Corona vaccine

मीडिया से बातचीत में मेडिकल टीम के शकील मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि हम गांव मालीखेड़ी में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता पैदा करने और लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए गए थे।

तब पता चला कि ग्रामीण टीका ही नहीं लगवाना चाहते हैं। मेडिकल टीम को लगा कि उनकी समझाइश के बाद में ग्रामीण मान जाएंगे। लेकिन करीब 50 लोगों की भीड़ में से किसी ने शकील मोहम्मद कुरैशी के सिर पर लाठी से वार कर दिया।

वहीं, पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि कुछ ग्रामीणों ने अपशब्द कहे और सहायक सचिव के पति के सिर पर वार किया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+