उज्जैन के उन्हेल नागदा रोड पर स्कूली बच्चों से भरी टेम्पो ट्रेक्स और ट्रक में हुई भिड़ंत
उज्जैन के नागदा रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 4 बच्चो की मौत, 11 बच्चे घायल हो गए हैं। जिनका इंदौर उज्जैन और नागदा में इलाज चल रहा है।
उज्जैन,22 अगस्त। नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों से भरी ट्रैक्स गाड़ी को झिरनिया फंटे के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्स पूरी तरह से पिचक गई। टक्कर लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मचाई, जिसके बाद राहगीरों ने ट्रैक्स को रस्सी से खींचकर सीधा किया और घायलों को बाहर निकालकर उपचार हेतु नागदा, उज्जैन व इंदौर के अस्पताल भेजा है।

ट्रैक्स मे 15 बच्चे मौजूद थे। उनकी उम्र 6 से 16 वर्ष तक है। एक्सीडेंट के बाद बच्चे गाड़ी में फंसे हुए थे। उनको बमुश्किल बाहर निकाला। और एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण बस में नीचे लिटाकर अस्पताल पहुंचाया गया। भिड़ंत में 11 बच्चे घायल हुए है। जिला प्रशासन ने 4 बच्चों की मौत की पुष्टि की। कलेक्टर आशीष सिंह व एसपी सत्येन्द्र शुक्ल उज्जैन संजीवनी व आर्थो हास्पिटल में घायल बच्चो को देखने के लिए पहुंचे।
कलेक्टर आशीषसिंह ने बताया कि उज्जैन के ऑर्थो हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, इंदौर के बाम्बे हॉस्पिटल व नागदा के जनसेवा अस्पताल में घायल बच्चों का उपचार किया जा रहा है। आपने बताया की हमने ट्रक और स्कूल वाहन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी में कुल 15 बच्चे मौजूद थे, जिन्हे उन्हेल से स्कूल वाहन से नागदा ले जाया जा रहा था। आपने यह भी कहा कि सभी बच्चों का ठीक से इलाज हो इस पर हमारा पूरा फोकस है।












Click it and Unblock the Notifications