कन्‍हैयालाल के आरोपियों को पकड़वाने वाले युवकों को सरकारी नौकरी, जानिए कैसे लगाई थी जान की बाजी

28 जून 2022 को देशभर को झकझोर देने वाला कन्‍हैयालाल हत्‍याकांड उदयपुर ये है कि कन्‍हैयालाल टेलर को बेहरमी से गला रेतने के बाद फरार हुए आरोपियों मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को पकड़वाने वाले दो युवकों को सरकारी नौकरी दिए जाने का निर्णय हुआ है।

 Kanhaiyalal case Udaipur

कन्‍हैयालाल हत्‍याकांड उदयपुर के आरोपियों में पकड़वाने में जान की बाजी लगा देने वाले युवक प्रहलाद सिंह चुण्डावत (31) एवं शक्ति सिंह चुण्डावत (30) राजस्‍थान के राजसमंद के भीम तहसील के रहने वाले हैं। जब आरोपी भाग रहे थे तब ये गांव ताल में चाय की एक थड़ी पर बैठकर चाय पी रहे थे।

बता दें कि राजस्‍थान सरकार के राज्य मंत्री मंडल की बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में 63 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसमें उदयपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करवाने में उदयपुर पुलिस का सहयोग करने वाले युवकों को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया गया है।

मीडिया से बातचीत में भीम के विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने बताया कि प्रहलाद सिंह चुण्डावत एवं शक्ति सिंह चुण्डावत को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी सेवा भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्तें नियम-1999 के नियमों में शिथिलता प्रदान कर कनिष्ठ सहायक के पद पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

प्रहलाद सिंह व शक्ति ने बताया कि 28 जून 2022 की शाम करीब छह बजे दोनों ताल गांव में चाय की थडी पर चाय पी रहे थे। उसी दौरान देवगढ पुलिस थाने में तैनात बाबू सिंह कॉन्स्टेबल का कॉल आया। उसने बताया कि उदयपुर में जो हत्याकांड हुआ है उसका वीडियो सामने आया है। दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ आ सकते हैं। पता लगे तो बताना।

पांच मिनट बाद ही उनके सामने से एक पलसर निकली जिसके 2611 नम्बर थे। बाइक पर सवार युवकों का हुलिया कांस्‍टेबल ने बताया उससे मिलता जुलता था। प्रहलाद सिंह और शक्ति सिंह ने एक मिनट भी खराब किए बिना अपनी बाइक उनके पीछे लगा दी। साथ ही पुलिस को अपडेट दिया कि अभी-अभी वो आरोपी उनके सामने से निकले हैं और वो उनका पीछा कर रहे हैं।

करीब 25 किलोमीटर तक उन्होंने बाइक का पीछा किया। पीछा करते-करते वो टोगी मोड तक पहुंच गए, जहां पर उनको आगे पुलिस भी मिल गई। बाद में पुलिस ने भी अपनी जीप आरोपियों के पीछे लगा दी और आखिरकार पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+