Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vishwaraj Singh Mewar: महाराणा प्रताप के वंशज 3 दशक बाद फिर राजनीति में, पहले पिता जीते, अब बेटा BJP में

Vishwaraj Singh Mewar in BJP: राजस्‍थान में महाराणा प्रताप के वंशज विश्‍वराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को भाजपा ज्‍वाइन कर ली। तीन दशक पहले विश्‍वराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ रिकॉर्ड मतों से जीतकर भाजपा सांसद बने थ

Who is Vishwaraj Singh Mewar: राजस्‍थान विधानासभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी होने से पहले महाराणा प्रताप के वंशज की राजनीति में एंट्री हुई है। उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्‍य विश्‍वराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की।

दिल्‍ली में राजसमंद सांसद दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्‍थान भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में करणी सेना राजस्‍थान के पूर्व अध्‍यक्ष के बेटे भवानी सिंह कालवी के साथ विश्‍वराज सिं ह मेवाड़ ने भाजपा ज्‍वाइन की।

Vishwaraj Singh Mewar joins BJP

भाजपा ज्‍वाइन करने के बाद विश्‍वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि मेरे पूर्वज (महाराणा प्रताप) ने हमेशा से सर्व समाज की भलाई के लिए सोचा है। मेरा भी प्रयास उन्‍हीं के नक्‍शे कदम पर चलने का है। इसी सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं।

कौन हैं विश्‍वराज सिंह मेवाड़

वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिए पहचाने जाने वाले महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया ने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया। महाराणा प्रताप उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा थे।

महाराणा प्रताप के वशंज भगवत सिंह मेवाड़ के दो बेटे महेंद्र सिंह मेवाड़ और अरविंद सिंह मेवाड़ हैं। महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ हैं। वहीं, अरविंद सिंह मेवाड़ के का नाम लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ है।

भाजपा ज्‍वाइन करने वाले विश्‍वराज सिंह मेवाड़ मुम्‍बई स्थित मेवाड़ हाउस में अपने परिवार के साथ रहते हैं जबकि उनके पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ उदयपुर शहर के बीच स्थित समौर बाग में महल में रहते हैं।

राजस्‍थान चुनाव से भाजपा ज्‍वाइन कर सबको चौंका देने वाले विश्वराज सिंह मेवाड़ ने अजमेर से स्‍कूली शिक्षा प्राप्‍त की। इसके बाद मुंबई चले गए और वहां से कॉलेज शिक्षा पूरी की। कॉलेज करने के बाद मुम्‍बई में बस गए। उदयपुर नियमित रूप से आते रहते हैं।

जब विश्वराज सिंह मेवाड़ के पिता बने चित्‍तौड़गढ़ सांसद

विश्वराज सिंह मेवाड़ के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ का राजनीति से पुराना रिश्‍ता है। 3 दशक पहले साल 1989 के लोकसभा चुनाव में महेंद्र सिंह मेवाड़ ने चित्‍तौड़गढ़ से भाजपा की टिकट पर भाग्‍या आजमाया और रिकॉर्ड 1.90 लाख वोटों से जीत हासिल कर सांसद बने। बाद में महेंद्र सिंह मेवाड़ ने कांग्रेस ज्‍वाइन कर ली और लोकसभा चुनाव 1991 में चित्‍तौड़गढ़ से भाजपा के जसवंत सिंह के सामने चुनाव हार गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+